May 26, 2026
veer-tara-2026-02-6f8f660fdf7e54b05ec74b493e4e9c24-16x9.jpg
Spread the love


Last Updated:

मुंबई के एक पॉश इलाके में वीर पहाड़िया ने अपना 31वां जन्मदिन बेहद धूमधाम से मनाया. इस हाई-प्रोफाइल पार्टी में जाह्नवी कपूर, जैकलीन फर्नांडिस और रैपर बादशाह जैसे बड़े सितारों ने शिरकत करके महफिल की चमक बढ़ा दी. जहां एक ओर पार्टी में ग्लैमर का तड़का लगा, वहीं वीर की रूमर्ड गर्लफ्रेंड तारा सुतारिया की गैरमौजूदगी ने सबका ध्यान खींचा. पिछले कुछ समय से दोनों के ब्रेकअप की अफवाहें छाई हुई हैं. इस खास मौके पर तारा सुतारिया का न दिखना इन अफवाहों को पुख्ता कर रहा है. फिलहाल, दोनों की ओर से रिश्ते पर कोई बयान नहीं आया है.

ख़बरें फटाफट

वीर पहाड़िया के बर्थडे पर सजी सितारों की महफिल, गायब दिखीं तारा सुतारियावीर पहाड़िया को पैपराजी ने अकेले स्पॉट किया.

नई दिल्ली: मुंबई की चकाचौंध भरी रातों में एक्टर वीर पहाड़िया ने अपना 31वां बर्थडे मनाया. शहर के एक बेहद पॉश इलाके में हुई पार्टी में बॉलीवुड और संगीत जगत की बड़ी हस्तियों ने शिरकत की, जिससे यह शाम साल की सबसे चर्चित पार्टियों में से एक बन गई. पार्टी में सितारों के आने का सिलसिला देर रात तक चला. वीर पहाड़िया के करीबी दोस्तों में शामिल जाह्नवी कपूर अपने बेहद स्टाइलिश अवतार में नजर आईं, वहीं जैकलीन फर्नांडिस ने अपनी मुस्कान से महफिल लूट ली. मशहूर रैपर बादशाह ने भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई, जिससे पार्टी का माहौल और भी शानदार हो गया. पैपराजी के कैमरों की फ्लैश लाइट्स और बैकग्राउंड में बजते गानों ने इस इवेंट को एक बड़े फिल्मी प्रीमियर जैसा रूप दे दिया था.

जहां एक ओर पार्टी में खुशियों का माहौल था, वहीं दूसरी ओर सोशल मीडिया और पैपराजी के बीच एक सवाल गूंजता रहा, ‘तारा सुतारिया कहां हैं?’. वीर पहाड़िया की रूमर्ड गर्लफ्रेंड तारा सुतारिया इस खास मौके पर कहीं नजर नहीं आईं. दिलचस्प बात है कि पार्टी वाले दिन ही तारा सुतारिया को मुंबई में अकेले स्पॉट किया गया था, जिसने उनके और वीर के बीच चल रही अनबन की खबरों को और हवा दे दी. सोशल मीडिया पर यह दावा किया गया कि दोनों का रिश्ता अब खत्म हो चुका है. हालांकि, इस महीने की शुरुआत में एक कॉन्सर्ट के दौरान दोनों के बीच नजदीकी देखी गई थी, लेकिन वीर पहाड़िया के बर्थडे पर तारा की गैर-मौजूदगी कुछ और ही कहानी बयां कर रही हैं.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks