August 5, 2026
a893a71db8394f978c12529bef86183d1785899997740975_original.jpg
Spread the love


अजीत अगरकर टीम इंडिया के चीफ सेलेक्टर पद से हटाए जा सकते हैं. BCCI उनकी जगह वीवीएस लक्ष्मण को मुख्य चयनकर्ता का पद सौंप सकती है, जो अभी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के हेड भी हैं. दैनिक जागरण के अनुसार वीवीएस लक्ष्मण नए चीफ सेलेक्टर बनने की रेस में सबसे आगे हैं. यह पूरा मामला रोहित शर्मा को टीम से बाहर रखने को लेकर बताया जा रहा है. दरअसल इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान रोहित शर्मा की रिटायरमेंट की अटकलों ने खूब जोर पकड़ा. कहा गया कि लॉर्ड्स पर रोहित अपने करियर का आखिरी मैच खेलेंगे.

दैनिक जागरण के अनुसार अजीत अगरकर की लीडरशिप वाली सेलेक्शन कमिटी ने गौतम गंभीर की लीडरशिप वाले टीम मैनेजमेंट के सामने रोहित शर्मा को फ्यूचर प्लान से बाहर रखने का विचार सामने रखा था. इसी बीच लॉर्ड्स वनडे आता है, जिसमें रोहित 110 गेंद में 138 रन की पारी खेल देते हैं. यह वनडे क्रिकेट इतिहास में लॉर्ड्स पर भारत के लिए सबसे पहला शतक था.

यह शतक सेलेक्शन मैनेजमेंट और टीम मैनेजमेंट के लिए झटके की तरह आया. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) को सामने आकर स्टेटमेंट तक जारी करना पड़ा कि रोहित शर्मा जब तक टीम का हिस्सा हैं तब तक खेलते रहेंगे.

वीवीएस लक्ष्मण लेंगे जगह!

रिपोर्ट के अनुसार वीवीएस लक्ष्मण टीम इंडिया के नए चीफ सेलेक्टर बन सकते हैं. वीवीएस लक्ष्मण को साल 2021 के आखिरी समय में BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE) का डायरेक्टर चुना गया था. वो पिछले पांच साल से इस पद पर कायम हैं. समय-समय पर उन्होंने टीम इंडिया की कोचिंग भी की है. उदाहरण के तौर पर हालिया जिम्बाब्वे टूर पर लक्ष्मण ही टीम इंडिया के हेड कोच थे और एशियन गेम्स में भी वो ही बतौर हेड कोच टीम इंडिया के साथ रहेंगे.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks