August 4, 2026
b27854eea6d7b610985d0fbebdd0568a17857773503791364_original.jpg
Spread the love


Sarthak Ranjan Delhi Premier League 2026 Team: इन दिनों दिल्ली प्रीमियर लीग (DPL 2026) खेली जा रहा है. 31 अगस्त से टूर्नामेंट की शुरुआत हुई, जिसमें बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन भी खेल रहे हैं. इससे पहले सार्थक को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 2026 आईपीएल के लिए 30 लाख रुपये की कीमत में खरीदा था, लेकिन उन्हें प्लेइंग 11 का मौका नहीं मिल सका था. अब वह दिल्ली की लीग में खेलते हुए नजर आ रहे हैं. 

टूर्नामेंट में सार्थक नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स के लिए कप्तान की भूमिका में खेल रहे हैं. सीजन में टीम ने पहला मुकाबला 03 अगस्त (सोमवार) को सेंट्रल दिल्ली किंग्स के खिलाफ खेला. मुकाबले में सार्थक ने कमाल की पारी खेली. बताते चलें कि 29 साल के सार्थक को टीम ने RTM का इस्तेमाल करके 17 लाख रुपये की कीमत में रिटेन किया था. 

पहले मैच में सार्थक की ताबड़तोड़ पारी 

सेंट्रल दिल्ली के खिलाफ मुकाबले में सार्थक ने 39 गेंदों में 7 चौके और 3 छक्कों की मदद से 64 रनों की पारी खेली. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 164.10 का रहा. उनकी इस पारी की बदौलत टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 200 रन से बड़ा टोटल बोर्ड पर लगाया. नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स ने 20 ओवर में 3 विकेट गंवाकर 209 रन बनाए. 

पिछले यानी 2025 के दिल्ली प्रीमियर लीग में भी सार्थक ने कमाल की बल्लेबाजी की थी. उन्होंने सीजन की 9 पारियों में 56.12 की औसत और 146.73 के स्ट्राइक रेट से 449 रन बनाए थे, जिसके साथ वह सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज थे. अब अगले सीजन के अपने पहले मैच में सार्थक का बल्ला फिर चला. 

सार्थक का करियर 

दिल्ली के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले सार्थक ने अब तक अपने करियर में 2 फर्स्ट क्लास, 7 लिस्ट-ए और 5 टी20 मुकाबले खेल लिए हैं. फर्स्ट क्लास की 3 पारियों में उन्होंने 28 रन स्कोर किए, जिसमें हाई स्कोर 20 रनों का रहा. लिस्ट-ए की 7 पारियों में सार्थक ने 20.42 की औसत से 143 रन बनाए. बाकी टी20 की 5 पारियों में उनके बल्ले से 66 रन निकले. 

 

यह भी पढ़ें: 12 महीनों में 20 टेस्ट खेलेगी ऑस्ट्रेलियाई टीम, भारत से होंगे 5 मुकाबले



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks