May 26, 2026
Khushi-Kapoor-2026-01-e7c684e5664eb0fe375f5a322c160a63-16x9.jpg
Spread the love


नई दिल्ली. बॉलीवुड की एक्ट्रेस खुशी कपूर इन दिनों वेदांग रैना के साथ अपने कथित ब्रेकअप की अफवाहों को लेकर सुर्खियों में हैं. क्या सच में ये ब्रेकअप हुआ है? ये सवाल लोगों के मन में बना हुआ है. क्योंकि इस मामले पर अभी तक दोनों ने चुप्पी साध रखी है. खुशी कपूर ने इन अफवाहों के बीच पहला पोस्ट किया है. हालांकि, इस पोस्ट में उन्होंने अपने रिश्ते को लेकर किसी भी तरह की प्रतिक्रिया नहीं दी, बल्कि अपने किसी बेहद खास शख्स के लिए किया है.

खुशी कपूर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती है. तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया के ब्रेकअप की चर्चाओं के बीच ये चर्चाएं शुरू हुईं कि खुशी कपूर और वेदांग रैना का रिश्ता भी अब खत्म हो गया हैं. इस चर्चाओं के बीच अब खुशी का पहला पोस्ट सुर्खियों में है.

ब्रेकअप के बाद खुशी कपूर का पहला पोस्ट

एक्ट्रेस ने अपनी अपनी बेस्ट फ्रेंड आलिया कश्यप के बर्थडे पर उन्हें खास अंदाज में विश किया और उन्हें बधाई दी है. खुशी ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक कोलाज पोस्ट किया, जिसमें तीन तस्वीरें शामिल हैं – एक बचपन की फोटो, एक वेकेशन की स्नैपशॉट और आलिया की शादी के जश्न की एक तस्वीर. इस कोलाज के साथ खुशी ने एक छोटा लेकिन भावुक नोट लिखा. उन्होंने लिखा- ‘हैप्पी बर्थडे टू माई डे 1.’ इस पोस्ट ने फैंस का ध्यान खींचा है, क्योंकि यह ब्रेकअप की खबरों के ठीक बाद आई है, हालांकि खुशी ने अपनी पर्सनल लाइफ पर कोई टिप्पणी नहीं की.

Khushi Kapoors first post after her breakup rumors with Vedang Raina Shares emotional post My Day 1
खुशी कपूर का पोस्ट.

‘द आर्चीज’ के सेट से शुरु हुई लव स्टोरी

रिपोर्ट्स के मुताबिक, खुशी कपूर और वेदांग रैना ने इस साल की शुरुआत में अपना रिश्ता खत्म कर लिया है. दोनों ने जोया अख्तर की फिल्म ‘द आर्चीज’ के सेट पर मुलाकात की थी, जो दोनों की डेब्यू फिल्म थी. फिल्म की शूटिंग के दौरान उनकी ऑफ-स्क्रीन केमिस्ट्री ने रियल लाइफ डेटिंग की अफवाहों को जन्म दिया. पिछले दो सालों में दोनों को कई इवेंट्स, पार्टियों, फिल्म स्क्रीनिंग्स और फैमिली गैदरिंग्स में साथ देखा गया, जिससे वे बॉलीवुड के सबसे चर्चित यंग कपल्स में से एक बन गए. हालांकि, दोनों ने कभी भी अपने रिलेशनशिप को पब्लिकली कन्फर्म नहीं किया.

ब्रेकअप का कारण पता नहीं

मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में दोनों को साथ देखा गया, जिसने सोशल मीडिया पर खूब हलचल मचाई. इसके अलावा, अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के जश्न में भी वे जाह्नवी कपूर और शिखर पहाड़िया के साथ नजर आए. इन अपीयरेंस ने उनकी डेटिंग की अफवाहों को और मजबूत किया. लेकिन, हालिया रिपोर्ट्स दावा कर रही हैं कि दोनों अब साथ नहीं हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘यह रिश्ता खत्म हो गया है. ब्रेकअप का कारण पता नहीं है, लेकिन वे अब कपल नहीं हैं.’

खुशी कपूर-वेदांग रैना का वर्कफ्रंट

वर्क फ्रंट पर बात करें तो खुशी कपूर अपनी अगली फिल्म ‘मॉम 2’ में करिश्मा तन्ना के साथ नजर आएंगी. वहीं, वेदांग रैना इम्तियाज अली की अगली फिल्म में शरवरी के साथ लीड रोल में हैं, जिसमें दिलजीत दोसांझ और नसीरुद्दीन शाह सपोर्टिंग रोल्स में हैं. फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks