July 30, 2026
Sunita-govinda-2026-02-5f6bc48fba0a29685d939cab02841f53-16x9.jpg
Spread the love


Last Updated:

गोविंदा और सुनीता आहूजा के बीच अबतक कुछ ठीक नहीं चल रहा है. सुनीता ने कई बार गोविंदा की आलोचना की और घर पर ध्यान की बात कही है. अब उन्होंने शादी को सबसे बड़ी बर्बादी कहा है. दरअसल, वह ‘मास्टरशेफ इंडिया’ में एक कंटेस्टेंट को नसीहत दे रही थीं कि पहले बिजनेस करें और फिर शादी. उन्होंने बिजनेस को प्राथमिकता देने की बात कही.

ख़बरें फटाफट

'शादी वड्डी बारबादी है, नहीं करने का', गोविंदा से अनबन के बीच सुनीता की नसीहतZoom

गोविंदा के साथ पोज देते हुए सुनीता आहूजा. (फाइल फोटो)

मुंबई. बॉलीवुड एक्टर गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा का मानना ​​है कि शादी का रिश्ता किसी मुसीबत जैसा है. वह हाल ही में कुकिंग रियलिटी शो ‘मास्टरशेफ इंडिया’ के लेटेस्ट एपिसोड में नजर आईं और एक कंटेस्टेंट के साथ मजाक-मस्ती की. अपकमिंग एपिसोड में एक ऐसा पल देखा गया जिसमें बॉलीवुड आइकन सुनीता आहूजा, शेफ विकास खन्ना और मास्टरशेफ जोड़ी साईश्री और चंदना के बीच प्रोग्रेसिव सोच और कॉमेडी की झलक देखने को मिली.

प्रतियोगी साईश्री से उनकी शादी की प्लानिंग के बारे में बातचीत शुरू हुई. जब साईश्री ने अपने करियर को पहले रखने और अपना बिजनेस बनाने की इच्छा व्यक्त की, तो साईश्री की मां की ओर मुड़ते हुए, सुनीता ने कहा, “शादी वड्डी बारबादी है, शादी नहीं करने का. इसको बिजनेस करने दो, लड़की जोड़ी पर खड़ी होगी तो अच्छा लड़का मिलेगा.”

View this post on Instagram





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks