नई दिल्ली. साल 2007 में आई फिल्म ‘ता रा रम पम’ का गाना ‘हे शोना’ अपने दौर का एक ऐसा कल्ट रोमांटिक ट्रैक है, जिसे सुनते ही चेहरे पर एक प्यारी सी मुस्कान आ जाती है. विशाल-शेखर के बेहतरीन कंपोजिशन और सुनिधि चौहान-शान की बेहद मखमली और प्यारी आवाज से सजे इस गाने ने उस समय हर आशिक के दिल को छू लिया था. न्यूयॉर्क की खूबसूरत और ठंडी सड़कों पर फिल्माए गए इस गाने में सैफ अली खान का कूल अंदाज और रानी मुखर्जी की सादगी भरी खूबसूरती देखते ही बनती है. दोनों सितारों के बीच की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री इतनी नेचुरल और प्यारी लगती है कि यह गाना आज भी सच्चे प्यार और परवाह की सबसे खूबसूरत मिसाल है. जावेद अख्तर के लिखे इसके बोल बेहद सीधे और दिल के करीब महसूस होते हैं.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
