Last Updated:
जाने माने एक्टर पराग त्यागी ने सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो शेयर किया है, जिसे देखकर फैंस भावुक हो गए हैं. इस वीडियो में पराग का डॉगी सिम्बा उनकी चेस्ट पर बने दिवंगत पत्नी और अभिनेत्री शेफाली जरीवाला के चेहरे वाले टैटू पर प्यार जताता नजर आ रहा है. यह नजारा न सिर्फ पराग और शेफाली के गहरे रिश्ते की याद दिलाता है, बल्कि उस प्यार को भी दिखाता है, जो आज भी परिवार और यादों के जरिए जिंदा है.

शेफाली जरीवाल को यादकर रहे हैं पराग त्यागी
नई दिल्ली. बॉलीवुड की मशहूर ‘कांटा लगा’ गर्ल शेफाली जरीवाला के निधन की खबरों ने सभी को चौंका दिया. उनके जाने के इतने समय बाद आज भी पराग अक्सर जहां होते हैं, शेफाली का जिक्र जरूर करते हैं. अब उन्होंने शेफाली से जुड़ा एक वीडियो शेयर किया है, इस वीडियो में उनका पैट सिंबा भी शेफाली जरीवाला के बने टैटू को चाटता नजर आ रहा है. ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है.
View this post on Instagram
