May 26, 2026
66-2026-02-8aef7c6dc1c316e8c55636a7ad10b69b-16x9.jpg
Spread the love


Last Updated:

इस वैलेंटाइन डे पर सलमान खान ने अपने फैंस को एक बेहद खूबसूरत तोहफा दिया है. सलमान खान की आने वाली फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ का पहला रोमांटिक गाना ‘मैं हूं’ रिलीज हो गया है. बर्फ की सफेद चादरों और हसीन वादियों के बीच सलमान और चित्रांगदा सिंह की केमिस्ट्री कमाल की लग रही है. हालांकि यह एक वॉर फिल्म है, लेकिन इस गाने ने दिखा दिया है कि फिल्म में एक्शन के साथ-साथ प्यार और इमोशंस का भी जबरदस्त तड़का होने वाला है.

ख़बरें फटाफट

सलमान खान का वैलेंटाइन गिफ्ट, 'बैटल ऑफ गलवान' का 'मैं हूं' गाना हुआ रिलीजZoom

सलमान खान के साथ चित्रांगदा सिंह की केमिस्ट्री ने आग लगा दी.

नई दिल्ली. सुपरस्टार सलमान खान के फैंस के लिए इस वैलेंटाइन डे पर एक जबरदस्त सरप्राइज आया है. उनकी आने वाली वॉर फिल्म बैटल ऑफ गलवान का पहला रोमांटिक गाना रिलीज हो गया है. फिल्म भले ही युद्ध के मैदान की कहानी हो, लेकिन इस गाने में सलमान और चित्रांगदा सिंह की केमिस्ट्री ने इंटरनेट पर आग लगा दी है. बर्फ की खूबसूरत वादियों में फिल्माया गया यह गाना दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है. 4 अगस्त को रिलीज होने वाली इस फिल्म में एक्शन तो भरपूर होगा ही, पर इस गाने ने दिखा दिया है कि फिल्म में इमोशंस का भी तड़का लगेगा. भाईजान का यह रोमांटिक तोहफा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

अयान लाल-श्रेया घोषाल ने दी गाने को आवाज

गाने को कंपोज अयान लाल ने किया है और आवाज भी अयान लाल और श्रेया घोषाल ने दी है. गाने के बोल शब्बीर अहमद और अयान लाल ने लिखे हैं. श्रेया घोषाल की मीठी आवाज ने गाने में जान डाल दी है. फैंस सिंगर की आवाज की खुलकर तारीफ कर रहे हैं. इससे पहले फिल्म से ‘मातृभूमि’ सॉन्ग रिलीज किया गया था, जिसमें देशभक्ति और सैनिकों की हिम्मत और हौसले को दिखाया गया था. गाने में अरिजीत सिंह की आवाज ही उसकी आत्मा बनी. सोशल मीडिया पर गाने को इतना पसंद किया गया कि गाना 21 मिलियन के पार हो चुका है.

पोस्टपोन हो सकती है ‘बैटल ऑफ गलवान’ की रिलीज

‘बैटल ऑफ गलवान’ की करें तो अभी तक फिल्म का टीजर ही रिलीज हो पाया है. फिल्म की रिलीज की तारीख में भी बदलाव किया गया. पहले फिल्म 17 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी लेकिन अब फिल्म 14 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज होगी. टीजर रिलीज होते ही फिल्म भारत और चीन के बीच चर्चा का विषय बन गई थी. चीन की मीडिया ने फिल्म को लेकर कहा था कि इस तरह की छवि दिखाकर भारत का सिनेमा गलवान घाटी में हुई झड़प को दिखाने की कोशिश कर रहा है, वैसा कुछ नहीं हुआ था. उन्होंने फिल्म को लेकर भारत और चीन के रिश्तों पर तनाव बढ़ने का अंदेशा भी जताया था.

About the Author

authorimg

Kamta Prasad

साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से …और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks