May 23, 2026
Untitled-design-2-2026-05-de1ce8f95c3c45c222529da2021f74e4-1200x675.jpg
Spread the love


Last Updated:

टीवी इंडस्ट्री के सबसे चर्चित कपल्स में शामिल करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश हाल ही में शो ‘देसी ब्लिंग’ में सगाई करने के बाद लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। फैंस जहां दोनों की केमिस्ट्री और रोमांटिक मोमेंट्स पर प्यार लुटा रहे हैं, वहीं अब करण ने अपने रिश्ते को लेकर ऐसा खुलासा कर दिया है जिसने सबको हैरान कर दिया। करण ने बताया कि तेजस्वी की मां ने उन्हें रिश्ते की शुरुआत में ही चेतावनी देते हुए कहा था कि सोच-समझकर फैसला लेना. इसके अलावा उन्होंने ऐसा खुलासा किया जिसने हर किसी को हैरान कर दिया, नीचे पढ़ें पूरी खबर

टीवी इंडस्ट्री के सबसे पसंदीदा कपल्स में शामिल करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश अक्सर अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं. ‘बिग बॉस 15’ से शुरू हुई दोनों की लव स्टोरी आज भी फैंस के बीच काफी पॉपुलर है. वहीं हाल ही में शो ‘देसी ब्लिंग’ में करण ने तेजा को प्रपोज करके सगाई की थी,जिससे वे लगातार सुर्खियों में छाए हुए हैं.लेकिन अब सगाई के बाद करण ने अपने रिश्ते को लेकर ऐसा खुलासा किया, जिसने लोगों को हैरान कर दिया.(फोटो साभार-instagram@kkundrra)

दरअसल करण और तेजस्वी हाल ही अंगद बेदी-नेहा धूपिया के पॉडकास्ट में आए थे. जहां दोनों ने अपने रिश्ते और परिवार के रिएक्शन को लेकर खुलकर बात की. दोनों ने बताया कि जब उनका रिश्ता शुरू हुआ था, तब तेजस्वी के घरवालों का अलग-अलग रिएक्शन था. जहां उनके पिता को इस रिश्ते से कोई दिक्कत नहीं थी, वहीं उनकी मां शुरुआत में काफी अलग सोच रखती थीं. (फोटो साभार-instagram@kkundrra)

करण कुंद्रा ने बातचीत के दौरान बताया कि तेजस्वी की मां ने उनसे मजाकिया लेकिन गंभीर अंदाज में कहा था कि उन्हें अपनी बेटी पर भरोसा नहीं है. करण ने कहा कि उनकी मां ने उन्हें समझाते हुए कहा था कि वह सोच-समझकर फैसला लें क्योंकि तेजस्वी काफी अलग नेचर की हैं. करण ने इस पूरे किस्से को हंसते हुए शेयर किया, जिसे सुनकर फैंस भी हैरान रह गए.(फोटो साभार-instagram@kkundrra)

Add News18 as
Preferred Source on Google

तेजस्वी ने भी अपनी मां को लेकर एक दिलचस्प बात बताई. उन्होंने कहा कि उनकी मां चाहती थीं कि करण रिश्ते में पूरी तरह कम्फर्टेबल महसूस करें. यही वजह थी कि उन्होंने शादी से पहले दोनों को लिव-इन रिलेशनशिप में रहने की सलाह दी थी. तेजस्वी ने बताया कि उनकी मां का मानना था कि साथ रहकर लोग एक-दूसरे को बेहतर तरीके से समझ पाते हैं.(फोटो साभार-instagram@kkundrra)

करण और तेजस्वी की पहली मुलाकात ‘बिग बॉस 15’ के घर में हुई थी. वहीं दोनों के बीच दोस्ती शुरू हुई और धीरे-धीरे यह रिश्ता प्यार में बदल गया. शो के दौरान दोनों की बॉन्डिंग ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं और फैंस ने उन्हें प्यार से ‘तेजरन’ नाम तक दे दिया था. (फोटो साभार-instagram@kkundrra)

तेजस्वी ने बताया कि जब करण ने पहली बार अपनी फीलिंग्स जाहिर की थीं, तब उन्हें लगा कि वह काफी ईमानदार इंसान हैं. हालांकि उन्होंने करण को समझने और परखने के लिए थोड़ा समय लिया. तेजस्वी के मुताबिक, वह सिर्फ यह देखना चाहती थीं कि करण जो कह रहे हैं, वह सच है या नहीं और करण ने हर बार खुद को साबित किया.(फोटो साभार-instagram@kkundrra)

कई रियलिटी शो कपल्स की तरह करण और तेजस्वी का रिश्ता शो खत्म होने के बाद खत्म नहीं हुआ. दोनों ने शो के बाहर भी अपने रिश्ते को आगे बढ़ाया. वे अक्सर वेकेशन, इवेंट्स और अवॉर्ड शोज में साथ नजर आते हैं. सोशल मीडिया पर भी दोनों की तस्वीरें और वीडियो फैंस को काफी पसंद आते हैं.(फोटो साभार-instagram@kkundrra)

हालांकि उनके रिश्ते को लेकर कई बार ब्रेकअप की अफवाहें भी सामने आईं, लेकिन करण और तेजस्वी ने हमेशा इन बातों को मजाक में लिया. हाल ही में ‘देसी ब्लिंग’ शो में दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर कई खुलासे किए. शो के आखिर में करण ने तेजस्वी को प्रपोज भी किया, जिसके बाद फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा. कपल के चाहने वाले उनकी फोटोज-वीडियोज पर खूब प्यार लुटा रहे हैं. इसके अलावा अब फैंस उनकी शादी का भी बेसबरी से इंतजार कर रहे हैं.  हालांकि शादी को लेकर अभी दोनों की तरफ से कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं आई है. फिलहाल कपल अपनी लव लाइफ एजॉय कर रहा है. (फोटो साभार-instagram@kkundrra)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks