May 27, 2026
82619ecc69f837d0c1402b432f6b59d717697741964621364_original.jpg
Spread the love


टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) की शुरुआत 7 फरवरी से होगी. टूर्नामेंट में 20 टीमें हिस्सा लेंगी. आगामी विश्व कप के लिए सभी देश अपने-अपने स्क्वॉड का एलान कर रहे हैं. अब एक ऐसी टीम ने अपने स्क्वॉड का एलान किया, जिसमें आपको भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ी एक साथ खेलते हुए दिखाई देंगे. वहीं टीम की कप्तानी भारतीय मूल के खिलाड़ी को सौंपी गई है. 

यहां हम बात कर रहे हैं USA यानी अमेरिका क्रिकेट टीम की. 2024 में पहली बार टी20 विश्व कप का हिस्सा बनने वाली अमेरिका टीम ने आगामी 2026 टी20 विश्व कप के लिए 15 सदस्यीय टीम का एलान कर दिया है. अमेरिका की टीम में ज्यादातर भारतीय मूल के खिलाड़ी शामिल हैं. इसके अलावा पाकिस्तान और श्रीलंकाई मूल के खिलाड़ी भी शामिल हैं. 

भारतीय मूल के खिलाड़ी को बनाया गया कप्तान 

यूएसए ने एक बार फिर विश्व कप के लिए भारतीय मूल के खिलाड़ी मोनांक पटेल को जिम्मेदारी सौंपी है. टीम में 2024 में आयोजित टूर्नामेंट की टीम के 10 खिलाड़ी वापसी कर रहे हैं. यह अमेरिका के लिए दूसरा टी20 वर्ल्ड कप होगा. टूर्नामेंट में टीम को ग्रुप-ए में भारत, पाकिस्तान, नामीबिया, नीदरलैंड्स और अमेरिका के साथ रखा गया है. अमेरिका को भी बाकी टीमों की तरह लीग स्टेज में चार मैच खेलने हैं, जिसमें तीन मैच भारत और बाकी एक श्रीलंका में होगा. पिछले विश्व कप में टीम ने कमाल का प्रदर्शन करके फैंस का ध्यान खींचा था. अब देखना दिलचस्प होगा इस विश्व कप में टीम कैसा परफॉर्म करती है. 

टी20 वर्ल्ड कप के लिए USA का स्क्वॉड 

मोनांक पटेल (कप्तान), जेसी सिंह, एंड्रीज गौस, शेहान जयसूर्या, मिलिंद कुमार, शायान जहांगीर, सैतेजा मुक्कमाला, संजय कृष्णमूर्ति, हरमीत सिंह, नोस्थुश केनजिगे, शैडली वान शल्कविक, सौरभ नेत्रावलकर, अली खान, मोहम्मद मोहसिन, शुभम रंजने. 

टी20 वर्ल्ड कप में USA का शेड्यूल (लीग स्टेज)

7 फरवरी – भारत बनाम अमेरिका, मुंबई
10 फरवरी – पाकिस्तान बनाम अमेरिका, कोलंबो
13 फरवरी – नीदरलैंड बनाम अमेरिका, चेन्नई
15 फरवरी – नामीबिया बनाम अमेरिका, चेन्नई.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks