बॉलीवुड के सुपरहिट गाने ‘चिट्टियां कलाइयां’ का भोजपुरी वर्जन इन दिनों सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है. मशहूर कंटेंट क्रिएटर मृत्युंजय कुमार ने इस गाने को भोजपुरी अंदाज में रीक्रिएट किया है, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं. खास बात यह है कि महज 3 दिनों के अंदर इस रील को 7 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. गाने के बोल ‘पहनादा सैंया सोनवा के झुमका’ लोगों की जुबान पर चढ़ गए हैं और कमेंट सेक्शन में कई यूजर्स इसके पूरे वर्जन की डिमांड कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने तो इसे ओरिजिनल गाने से भी ज्यादा मजेदार बताया है.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
