नई दिल्ली. बॉलीवुड की आइकॉनिक रोमांटिक फिल्मों की बात हो और आशिकी का नाम न आए, ऐसा हो ही नहीं सकता. साल 1990 में रिलीज हुई इस फिल्म ने तहलका मचा दिया था. फिल्म के गाने तो आज भी लोगों की जुबां पर हैं. फिल्म से न सिर्फ राहुल रॉय और अनु अग्रवाल भी रातोंरात स्टार बनी थीं. फिल्म का एक गाना तो आज भी लोगों की जुबां पर हैं, मैं दुनिया भुला दूंगा तेरी चाहते में. इस गाने में राहुल रॉय ने अपनी आशिकी दिखाई थी. आज भी लोगों का फेवरेट बना हुआ है. इस गाने को कुमार सानू और अनुराधा पौडवाल ने अपनी आवाज दी थी. वहीं इसके बोल मशहूर गीतकार समीर ने लिखे थे. गाने का म्यूजिक नदीम-श्रवण की सुपरहिट जोड़ी ने तैयार किया था. रिलीज के साथ ही यह गाना युवाओं के बीच जबरदस्त हिट हो गया था.आज भी जब 90s के सुपरहिट गानों की बात होती है, तो मैं दुनिया भुला दूंगा का नाम जरूर लिया जाता है.आज भी लोग ये गाना सुनकर अपने पहले प्यार को याद करने लगते हैं.े यह गाना सिर्फ एक ट्रैक नहीं, बल्कि उस दौर की रोमांटिक फीलिंग्स का हिस्सा बन चुका है.
