February 23, 2026
33-2026-01-a4093004794285671d08206ccb2abfe1-16x9.jpg
Spread the love


Last Updated:

Happy Patel vs Rahu Ketu Box Office Day 1: बॉक्स ऑफिस पर इस शुक्रवार को दो बड़ी कॉमेडी फिल्मों के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिली. आमिर खान के प्रोडक्शन में बनी और वीर दास स्टारर फिल्म ‘हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस’ ने कमाई के मामले में बाजी मार ली है. पहले दिन के आंकड़ों के मुताबिक, ‘हैप्पी पटेल’ का कलेक्शन फिल्म राहु केतु से बेहतर है. आमिर खान के जुड़ाव और वीर दास की यूनिक कॉमेडी ने दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाबी हासिल की है, जबकि ‘फुकरे’ जोड़ी का जादू इस बार थोड़ा फीका नजर आ रहा है.

ख़बरें फटाफट

'हैप्पी पटेल' का मैजिक या 'राहु केतु' का स्वैग? पहले दिन किसने मारी बाजीआमरि खान की हैप्पी पटेल से क्लैश हुई वरुण शर्मा-पुलकित सम्राट की ‘राहु केतु’.

नई दिल्ली. कॉमेडियन-एक्टर वीर दास की फिल्म हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस शुक्रवार को रिलीज हो चुकी है. आमिर खान के प्रोडक्शन में बनी इस यह मूवी अपनी अनोखी कहानी की वजह से चर्चा में है. हालांकि, फिल्म को क्रिटिक्स से मिक्स रिव्यूज मिले हैं. सिनेमाघरों में इस शुक्रवार को सिर्फ ‘हैप्पी पटेल’ ही नहीं, बल्कि पुलकित सम्राट और वरुण शर्मा की ‘राहु केतु’ भी रिलीज हुई है. ये दोनों फिल्में 16 जनवरी को पर्दे पर आईं, लेकिन कमाई के मामले में वीर दास की फिल्म आगे निकल गई है.

ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘हैप्पी पटेल’ को ‘राहु केतु’ के मुकाबले बेहतर ओपनिंग मिली है और वीर दास की फिल्म ने पहले दिन करीब 1.25 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है. वैसे यह अर्ली एस्टीमेट है. ऑफिशियल डेटा आने के बाद इसमें थोड़ा-बहुत बदलाव देखने को मिल सकता है.

उम्मीद के मुताबिक ‘राहु केतु’ को नहीं मिली ओपनिंग

अब बात करते हैं पुलकित सम्राट और वरुण शर्मा की राहु केतु की. विपुल गर्ग के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म के ट्रेलर ने एक मजेदार एडवेंचर का वादा किया था, लेकिन फिल्म की शुरुआत उम्मीद के मुताबिक नहीं रही. माना जा रहा था कि इसकी ओपनिंग धमाकेदार होगी, लेकिन बॉक्स ऑफिस के आंकड़े कुछ और ही कहानी बयां कर रहे हैं.

‘राहु केतु’ ने पहले दिन किया इतने करोड़ का बिजनेस

सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, ‘राहु केतु’ ने देशभर के सिनेमाघरों में अपने पहले दिन करीब 1 करोड़ रुपये की कमाई की है. हालांकि, ये शुरुआती आंकड़े हैं और इनमें थोड़ा बदलाव हो सकता है. फिल्म की कुल ऑक्युपेंसी हिंदी बेल्ट में 6.90 फीसदी रही, जिसमें सबसे ज्यादा भीड़ शाम और रात के शोज में देखी गई.

‘हैप्पी पटेल’ में आमिर खान ने किया कैमियो

राहु केतु की कहानी चुरु लाल नाम के एक लेखक की जादुई नोटबुक के इर्द-गिर्द घूमती है, जो दो बदकिस्मत किरदारों को असल जिंदगी में ले आती है. इन दोनों की फूटी किस्मत की वजह से हर तरफ अफरा-तफरी मच जाती है, लेकिन कहानी में मोड़ तब आता है जब ‘मीनू टैक्सी’ नाम की एक लड़की उस नोटबुक को चुरा लेती है, जो उनकी जिंदगी को कंट्रोल करती है. वहीं, ‘हैप्पी पटेल’ एक स्पाई कॉमेडी फिल्म है जिसमें शारिब हाशमी, मोना सिंह और मिलिथा पालकर जैसे सितारे नजर आते हैं. इस मूवी को वीर दास ने ही डायरेक्ट किया है और खास बात है कि इसमें आमिर खान का कैमियो है.

About the Author

authorimg

Kamta Prasad

साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से …और पढ़ें

homeentertainment

‘हैप्पी पटेल’ का मैजिक या ‘राहु केतु’ का स्वैग? पहले दिन किसने मारी बाजी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks