May 26, 2026
sunny-deol-12-2025-12-049a2dc0647aa1d3968418a4388c1f23-16x9.jpg
Spread the love


Last Updated:

सनी देओल की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘बॉर्डर 2’ रिलीज के साथ ही भावनाओं से जुड़ गई. फिल्म के टाइटल क्रेडिट्स में सनी देओल ने खुद को ‘सनी देओल (धर्मेंद्र जी का बेटा)’ बताकर अपने दिवंगत पिता को इमोशनल ट्रिब्यूट दिया. यह पल थिएटर में मौजूद दर्शकों को भावुक कर गया. धर्मेंद्र की देशभक्ति फिल्मों से मिली प्रेरणा का असर ‘बॉर्डर 2’ में भी साफ नजर आता है.

सनी का 'बॉर्डर 2' में पिता को ट्रिब्यूट, खुद को बताया 'धर्मेंद्र जी का बेटा'सनी देओल ने पापा को खास अंदाज में याद किया.
नई दिल्ली. सनी देओल स्टारर बहुप्रतीक्षित वॉर ड्रामा ‘बॉर्डर 2’ ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर मजबूत शुरुआत दर्ज कर ली है. 23 जनवरी यानी आज को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली इस फिल्म ने महज मॉर्निंग शोज से ही करीब 5 करोड़ रुपये की कमाई कर ली, जिससे यह साफ हो गया कि देशभक्ति और जज्बे से भरी यह कहानी दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में सफल रही है. फिल्म की शुरुआत में दर्शकों को एक भावुक कर देने वाला पल देखने को मिला. इस फिल्म में सनी देओल ने पिता को इमोशनल ट्रिब्यूट दिया, जिसकी अब चर्चा हो रही है.

‘बॉर्डर 2’ को सुबह के शोज में शानदार रिस्पॉन्स मिला. खासकर मेट्रो शहरों के साथ-साथ नॉर्थ इंडिया के सिंगल स्क्रीन थिएटर्स में ऑक्यूपेंसी शानदार रही. वॉर ड्रामा देखने के बाद कई लोगों की आंखे भी नम हुईं. लेकिन सबसे पहले दर्शकों को सनी देओल ने भावुक किया.

सनी देओल का भावुक ट्रिब्यूट

दरअसल, दर्शक उस वक्त भावुक हो गए, जब टाइटल क्रेडिट्स में सनी देओल ने खुद को ‘सनी देओल (धर्मेंद्र जी का बेटा)’ लिखकर पेश किया. यह उनके पिता और हिंदी सिनेमा के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र के प्रति एक संवेदनशील श्रद्धांजलि है, जिनका पिछले नवंबर में 89 साल की उम्र में निधन हो गया था.

‘हकीकत’ से ‘बॉर्डर’ तक, पिता से मिली प्रेरणा

धर्मेंद्र के निधन के बाद सनी देओल ने बीएसएफ जवानों से बातचीत में खुलासा किया था कि उनके पिता की क्लासिक वॉर फिल्म ‘हकीकत’ ने ही उन्हें ‘बॉर्डर’ जैसी फिल्म करने की प्रेरणा दी. उन्होंने बताया कि बचपन में ‘हकीकत’ देखकर ही उनके मन में देशभक्ति सिनेमा के प्रति गहरा जुड़ाव पैदा हुआ था और उन्होंने ठान लिया कि वह बॉर ड्रामा जरूर करेंगे.

क्या ‘बॉर्डर 2’ तोड़ पाएगी ‘गदर 2’ का रिकॉर्ड?

जहां एक ओर शुरुआती कमाई ने उम्मीदें बढ़ा दी हैं, वहीं अब सबकी निगाहें इस बात पर हैं कि क्या ‘बॉर्डर 2’, सनी देओल की ही ‘गदर 2’ के 40 करोड़ के ओपनिंग डे रिकॉर्ड को चुनौती दे पाएगी या नहीं. माना जा रहा है कि पहले दिन की कमाई 30 से 40 करोड़ के बीच रहने वाली है.

About the Author

authorimg

Shikha Pandey

शिखा पाण्डेय News18 Digital के साथ दिसंबर 2019 से जुड़ी हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल से ज्यादा का अनुभव है. News18 Digital से पहले वह Zee News Digital, Samachar Plus, Virat Vaibhav जैसे प्रतिष्ठ…और पढ़ें

homeentertainment

सनी का ‘बॉर्डर 2’ में पिता को ट्रिब्यूट, खुद को बताया ‘धर्मेंद्र जी का बेटा’



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks