March 13, 2026
salim-khan-health-update-2026-03-72bb4ee5bd76ff832ed74ede3bcc8a7b-1200x630.jpg
Spread the love


Last Updated:

Bollywood News: सलमान खान के पिता सलीम खान की तबीयत में सुधार आ रहा है. वो कई दिन से हॉस्पिटल में भर्ती थी. इस खबर ने फैंस के दिलों की धड़कनें बढ़ा दी थीं, लेकिन अब वो राहत की सांस ले रहे हैं. आज दिन भर की बॉली…और पढ़ें

 Bollywood News Live Today: सलमान खान के पिता की तबीयत में सुधारZoom

सलीम खान की तबीयत में सुधार.

नई दिल्ली. बॉलीवुड के दिग्गज लेखक सलीम खान की सेहत को लेकर अब राहत भरी खबर सामने आई है. 17 फरवरी 2026 को उन्हें मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, लेकिन अब उनकी तबीयत पहले से काफी बेहतर बताई जा रही है. डॉक्टर्स के मुताबिक उनकी सेहत में लगातार सुधार हो रहा है और अगर सब कुछ इसी तरह ठीक चलता रहा, तो उन्हें जल्द ही अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है. इस खबर से उनके परिवार के साथ ही फैंस ने भी राहत की सांस ली है.

बंगाली एक्टर तमाल रॉय चौधरी का निधन, 80 साल में ली अंतिम सांसें

बंगाली अभिनेता तमाल रॉय चौधरी का 9 मार्च को 80 वर्ष की उम्र में निधन हो गया. परिवार के अनुसार दक्षिण कोलकाता स्थित उनके घर में नींद के दौरान कार्डियक अरेस्ट की वजह से उनकी मौत हो गई. उनके निधन की खबर से बंगाली मनोरंजन जगत में शोक की लहर है. तमाल रॉय चौधरी ने अपने करियर की शुरुआत थिएटर से की थी और बाद में टेलीविजन और फिल्मों में भी पहचान बनाई. वह ‘चैलेंज’, ‘बिंदास’ और ‘चांदेर पहाड़’ जैसी फिल्मों में नजर आए थे.

यहां पढ़ें पूरी खबर- मशहूर एक्टर का 80 साल में निधन, नींद में ली अंतिम सांसें, कार्डियक अरेस्ट बना वजह

रिलीज के 9 महीने बाद ओटीटी पर आ रही ‘सितारे जमीन पर’

सुपरस्टार आमिर खान के फैंस के लिए खुशखबरी है. लंबे इंतजार के बाद उनकी स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म सितारे जमीन पर’ आखिरकार ओटीटी पर दस्तक देने जा रही है. सिनेमाघरों में रिलीज होने के करीब 9 महीने बाद यह फिल्म ओटीटी पर जल्द ही स्ट्रीम होगी. आमिर खान ने ‘तारे जमीन पर’ बास्केटबॉल कोच की भूमिका निभाई है. दिलचस्प बात है कि थिएटर्स के बाद यह मूवी यूट्यूब पर रिलीज हुई थी. अब ‘सितारे जमीन पर’ सोनी लिव पर स्ट्रीम करेगी. हालांकि अभी तक डेट का ऐलान नहीं किया गया है.

आदित्य धर के मुरीद हुए राम गोपाल वर्मा, ‘धुरंधर 2’ के ट्रेलर को बताया खतरनाक

आदित्य धर की फिल्म धुरंधर ने पिछले साल बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता हासिल की थी. करीब 1300 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई के साथ यह फिल्म बॉलीवुड की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में शामिल हो गई. अब आदित्य धर एक बार फिर दर्शकों के लिए बड़ा धमाका करने की तैयारी में हैं. 7 मार्च को फिल्म के ट्रेलर ने रिलीज होते ही तहलका मचा दिया था. दिग्गज फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा भी आदित्य धर के विजन के मुरीद हो गए हैं.

यहां पढ़ें पूरी खबर- आदित्य धर के मुरीद हुए राम गोपाल वर्मा, ‘धुरंधर 2’ के ट्रेलर की जमकर की तारीफ, बताया खतरनाक



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks