Last Updated:
अक्षय कुमार और दिग्गज डायरेक्टर प्रियदर्शन की जादुई जोड़ी ने एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया है. ‘हेरा फेरी’ और ‘भूल भुलैया’ जैसी फिल्मों का स्वाद चख चुके फैंस के लिए ‘भूत बंगला’ किसी ट्रीट से कम नहीं है. 14 साल के लंबे इंतजार के बाद जब यह जोड़ी पर्दे पर लौटी, तो दर्शकों का उत्साह सातवें आसमान पर पहुंच गया. फिल्म को मिल रहे शानदार रिस्पॉन्स और पॉजिटिव माउथ पब्लिसिटी का नतीजा अब इसके कलेक्शन में साफ दिख रहा है. शुरुआती रुझानों के बाद दूसरे दिन फिल्म की कमाई में जबरदस्त उछाल आया है, जो अक्षय के गिरते करियर ग्राफ के लिए एक बड़ी संजीवनी साबित हो सकती है.

नई दिल्ली. अक्षय कुमार के फैंस के लिए आखिरकार वो घड़ी आ गई जिसका उन्हें बेसब्री से इंतजार था. 1 दशक से भी ज्यादा समय बाद अक्षय और प्रियदर्शन की सुपरहिट जोड़ी ‘भूत बंगला’ के साथ बड़े पर्दे पर लौटी है. यह हॉरर-कॉमेडी शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और इसे दर्शकों का काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है.

ओपनिंग डे पर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी पकड़ दिखाई है. शुरुआती रुझानों और पॉजिटिव रिव्यू को देखते हुए उम्मीद है कि फिल्म पहले वीकेंड पर तगड़ी कमाई करेगी. अक्षय की कॉमेडी और प्रियदर्शन का डायरेक्शन एक बार फिर कमाल करता दिख रहा है.

अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ बॉक्स ऑफिस पर धीरे-धीरे अपनी रफ्तार पकड़ रही है. ट्रे़ड वेबसाइट सैकनिल्क के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने दूसरे दिन अपनी कमाई में अच्छी बढ़त दिखाई और करीब 19 करोड़ का कलेक्शन किया. पहले दिन फिल्म ने 12.25 करोड़ से शुरुआत की थी, यानी पॉजिटिव माउथ पब्लिसिटी का असर अब दिखने लगा है.
Add News18 as
Preferred Source on Google

फिल्म ने रिलीज से पहले गुरुवार को पेड प्रीव्यूज के जरिए ही 3.75 करोड़ बटोर लिए थे. अगर कुल कमाई पर नजर डालें, तो भारत में फिल्म का नेट कलेक्शन अब तक 35 करोड़ हो चुका है, जबकि ग्रॉस कलेक्शन 42 करोड़ के पार पहुंच गया है. अक्षय के फैंस के लिए यह वीकेंड वाकई जबरदस्त साबित होने वाला है.

प्रियदर्शन और अक्षय कुमार की जोड़ी का मतलब मनोरंजन की फुल गारंटी है. इससे पहले दोनों ‘हेरा फेरी’ और ‘भूल भुलैया’ जैसी कल्ट क्लासिक फिल्में दे चुके हैं. अब यह जोड़ी पूरे 14 साल बाद ‘भूत बंगला’ के साथ वापस आई है. इस फिल्म में अक्षय के साथ तब्बू, वामिका गब्बी, मिथिला पालकर, परेश रावल और राजपाल यादव जैसे मंझे हुए सितारे अहम किरदारों में हैं.

फिल्म की कहानी लंदन में रहने वाले अर्जुन (अक्षय कुमार) और उसकी बहन (मिथिला पालकर) के इर्द-गिर्द घूमती है. कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब उनकी बहन को दादाजी की तरफ से विरासत में एक आलीशान महल मिलता है. अर्जुन अपनी बहन की शादी की तैयारियों के लिए भारत के मंगलपुर गांव पहुंचता है.

गांव में एक खौफनाक चर्चा फैली है कि वहां में किसी की शादी नहीं हो सकती क्योंकि वधुसुर नाम का साया दुल्हनों को उठा ले जाता है. इसके बाद जो कॉमेडी और डर का तड़का लगता है, वही फिल्म की असली जान है. फिल्म में अक्षय कुमार की कॉमेडी को खूब पसंद किया जा रहा है.

अक्षय कुमार की हॉरर कॉमेडी फिल्म भूत बंगला को बालाजी मोशन पिक्चर्स और केप ऑफ गुड फिल्म्स ने मिलकर पेश किया है. फिल्म के प्रोडक्शन की कमान खुद अक्षय कुमार ने संभाली है, जिसमें उनके साथ शोभा कपूर और एकता आर कपूर भी बतौर प्रोड्यूसर जुड़ी हुई हैं.
