April 20, 2026
atlee-2026-04-7e04fcec0773363e5fb7fe1538323c75.jpg
Spread the love


Last Updated:

एटली इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म राका की तैयारी में जुटे हैं. अल्लू अर्जुन और दीपिका पादुकोण के साथ इस फिल्म की रिलीज से पहले डायरेक्टर की जिंदगी में ढेर सारी खुशियों ने दस्तक दी है. एटली ने पत्नी प्रिया के साथ अपने दूसरे बच्चे का स्वागत किया है. कपल बेटी का पेरेंट्स बन गया है.

ख़बरें फटाफट

दूसरी बार पापा बने एटली, घर आई नन्ही परी, बेटे मीर ने दी खुशखबरीZoom

एटली दूसरी बार पिता बने हैं.

नई दिल्ली. एटली इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म राका को लेकर खबरों में बने हुए हैं. अल्लू अर्जुन के साथ एटली की ये फिल्म एक बड़े लेवल पर बन रही है. फिल्म का बजट करीबन 700 करोड़ रुपये है. इन सबके बीच डायरेक्टर की जिंदगी में नई खुशियां आई हैं. उन्होंने पत्नी प्रिया के साथ अपने दूसरे बच्चे का स्वागत किया है. कपल के घर दूसरी बार किलकारी गूंजी है और इस बार उनके घर नन्ही परी आई है. एटली और प्रिया ने सोशल मीडिया पर दिल छू लेने वाले पोस्ट के साथ फैंस संग ये गुडन्यूज शेयर की.

एटली ने सोशल मीडिया पर जो पोस्ट शेयर किया है उसमें उनका बेटा मीर नजर आ रहा है. वो बड़ा भाई बनने की खुशी जाहिर करते दिख रहे हैं. मीर ने बताया कि अब वह एक छोटी बहन का बड़ा भाई बन गया है. इस प्यारे अनाउंसमेंट ने फैंस का दिल जीत लिया और देखते ही देखते बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया.

एटली ने शेयर की गुड न्यूज

View this post on Instagram





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks