April 29, 2026
HYP_5833209_cropped_28042026_112858_file_0000000037fc72089de26_2-1200x630.jpg
Spread the love


Last Updated:

Bollywood Producer: प्रोड्यूसर विनोद बच्चन ने कहा कि बॉलीवुड में प्रोड्यूसर बनने के लिए इंडस्ट्री की गहरी समझ बहुत जरूरी है. साथ ही बड़ा बैंक बैलेंस और सोच समझकर पैसा इन्वेस्ट करना जरूरी है. नहीं तो आपका प्रोड्यूसर बनने का सपना अधूर रह सकता है. आइये जानते हैं प्रोड्यूसर बनने के लिए क्या चीजें हैं जरूरी.

ख़बरें फटाफट

नई दिल्ली: बॉलीवुड में प्रोड्यूसर कौन नहीं बनना चाहता. नेम, फेम, शानो शौकत और अच्छी पहचान के साथ ही एक लग्जरी लाइफ बॉलीवुड से जुड़े हुए लोगों को मिलती है. हालांकि सबसे बड़ा सवाल हमेशा युवाओं के बीच आकर खड़ा हो जाता है और वह सवाल यह है कि आखिर बॉलीवुड में प्रोड्यूसर कैसे बनें. कहां से शुरू करें और क्या बॉलीवुड में प्रोड्यूसर बनने के लिए आपका फैमिली बैकग्राउंड भी बॉलीवुड का होना जरूरी है या बाहर के लोग भी बॉलीवुड में जाकर आसानी से प्रोड्यूसर बन सकते हैं.

ऐसे में इन सभी सवालों का जवाब तमाम हिट फिल्में जैसे तनु वेड्स मनु (2011), शादी में जरूर आना (2017), गिन्नी वेड्स सनी (2020), जिला गाजियाबाद (2013), और जिगरिया (2014) दे चुके प्रोड्यूसर विनोद बच्चन से खास इंटरव्यू में दिए. आपको बता दें कि विनोद बच्चन इन दिनों देश की राजधानी दिल्ली में आए हुए हैं. उन्होंने बताया कि अगर आज का युवा बॉलीवुड में प्रोड्यूसर बनने का सपना देख रहा है तो किन बातों का ख्याल रखें.  आइये जानते हैं इसके बारे में.

बॉलीवुड की समझ और बैंक बैलेंस है जरूरी

मशहूर प्रोड्यूसर विनोद बच्चन ने कहा कि अगर आज का युवा बॉलीवुड में प्रोड्यूसर बनना चाहता है तो सबसे ज्यादा जरूरी है कि वह पहले बॉलीवुड में आए और बॉलीवुड को समय दे. बॉलीवुड को समझे. फिल्में किस तरह की बनाई जाती है और वह खुद क्या बनाना चाहता है और क्या उसकी बनाई हुई फिल्मों से लोग एंटरटेन होंगे. वह खुद किस तरह का सिनेमा पसंद करता है और कैसा सिनेमा लोगों तक पहुंचाना चाहता है.

हालांकि इसकी समझ एक प्रोड्यूसर को होना बहुत जरूरी है. इसके अलावा बैंक बैलेंस होना भी जरूरी है. क्योंकि बॉलीवुड में आजकल फिल्में दो या 3 करोड़ रुपए से नहीं बन रही है., बल्कि कम से कम 20 करोड़ से ऊपर का बजट आपको लगाना पड़ता है. तब कहीं जाकर के एक फिल्म तैयार होती है और बॉलीवुड के एक्टर और एक्ट्रेस के रेट भी बढ़ गए हैं. ऐसे में अगर आपको कोई बड़ा नाम अपनी फिल्म में लेना है तो उसके लिए भी अच्छा खासा पैसा इन्वेस्ट करना होगा.

सोच समझ कर आएं इस इंडस्ट्री में

बॉलीवुड प्रोड्यूसर विनोद बच्चन ने कहा कि अगर आप बॉलीवुड में आना चाहते हैं तो बहुत अच्छे से सोच और समझ लीजिए. हर किसी की किस्मत चमकती नहीं है. उन्होंने कहा कि वह खुद 15 साल की उम्र में बॉलीवुड में आ गए थे क्योंकि 6 साल की उम्र में उन्होंने अपने पिता को खो दिया था. 14 साल की उम्र में मां को खो दिया था. वह उत्तर प्रदेश के छोटे से शहर एटा के रहने वाले हैं. बहुत संघर्ष किया तब कहीं जाकर हिट फिल्में दे पाए, लेकिन अगर कोई नया युवा अब बॉलीवुड इंडस्ट्री में आता है तो उसे ज्यादा चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा. क्योंकि बॉलीवुड इंडस्ट्री बहुत बड़ी चुनौतियों से इन दोनों गुजर रही है और बॉलीवुड सिनेमा के लिए बहुत कठिन वक्त है. इसीलिए बॉलीवुड में बहुत सोच समझकर आए और अपना पैसा इन्वेस्ट करें. ऐसा ना हो कि बाद में आपको अपने फैसले पर पछतावा हो.

About the Author

authorimg

Brijendra Pratap Singh

बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटें…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks