June 3, 2026
RANVEER-kangana-2026-06-7d83c4b003281977e827e3e0d0ca180f-1200x675.jpg
Spread the love


Last Updated:

रणवीर सिंह और FWICE के बीच का विवाद इन दिनों बॉलीवुड का हॉट टॉपिक बना हुआ है. कई महीनों से ये विवाद सुर्खियों में छाया हुआ है. ‘डॉन 3’ से जुड़े कथित मतभेदों के बाद एक्टर के खिलाफ जारी नॉन-कोऑपरेशन डायरेक्टिव ने पूरे फिल्म जगत में बहस छेड़ दी है. फेडरेशन के बैन के बाद कई सितारे रणवीर सिंह के सपोर्ट में उतरे जिनमें कंगना रनौत भी शामिल हैं.

नई दिल्ली. कंगना रनौत ने अपने शो ‘भारत भाग्य विधाता’ से दमदार कमबैक किया है. ‘इमरजेंसी’ के बाद से कंगना किसी प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं रहीं हैं. ‘भारत भाग्य विधाता’ को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह है. बीते मंगलवार 2 जून को शो का ट्रेलर लॉन्च था. इस इवेंट में बातचीत के दौरान कंगना ने रणवीर सिंह और फरहान अख्तर के बीच के विवाद पर टिप्पणी की. (फोटो साभार इंस्टाग्राम kanganaranaut)

रणवीर सिंह और फरहान अख्तर के बीच डॉन 3 को लेकर विवाद पर जब कंगना रनौत से सवाल पूछा गया तो एक्ट्रेस को अपने शुरुआती दिनों की याद आ गई. वो कहती हैं कि इंडस्ट्री में जब कद बढ़ता है तो दुश्मन अपने आप ही बढ़ने लगते हैं. (फोटो साभार इंस्टाग्राम kanganaranaut)

कंगना ने कहा कि किसी भी व्यक्ति की सफलता जितनी बढ़ती है, उसके आलोचकों और विरोधियों की संख्या भी उतनी ही बढ़ जाती है. उनके मुताबिक, यह जीवन का एक सामान्य हिस्सा है और हर सफल व्यक्ति को इसका सामना करना पड़ता है. (फोटो साभार इंस्टाग्राम kanganaranaut)

Add News18 as
Preferred Source on Google

एक्ट्रेस और सांसद कहती हैं, मुझसे इस विषय पर सवाल पूछना दिलचस्प है. मुझे भी सभी ने बैन किया था. जब आपकी हैसियत बढ़ती है, तो दुश्मन भी बढ़ते हैं. ऐसा नामुमकिन है कि आपकी हैसियत बढ़े और दुश्मन न बढ़े. ऐसे में रणवीर सिंह को समझना चाहिए कि उनकी क्या हैसियत है, जो उनके इतने दुश्मन हैं. (फोटो साभार इंस्टाग्राम kanganaranaut)

वो अपने अनुभवों को याद करते हुए कहती हैं कि फिल्म इंडस्ट्री की ये आदत रही है. कंगना ने अपने समय का जिक्र करते हुए कहा कि वह खुद भी ऐसे दौर से गुजर चुकी हैं, जब इंडस्ट्री में कई लोगों ने उनका विरोध किया था. उन्होंने कहा कि कई बार उन्हें भी काम न देने या किनारे करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने अपने काम पर ध्यान बनाए रखा. (फोटो साभार इंस्टाग्राम kanganaranaut)

kangana Ranaut Marriag

कंगना का मानना है कि ऐसे हालात किसी कलाकार की राह को मुश्किल जरूर बना सकते हैं, लेकिन अगर वह अपने लक्ष्य पर केंद्रित रहे तो आगे बढ़ना संभव है. वो इस बारे में आगे कहती हैं कि लोगों ने उन्हें साइडलाइन करने की कितनी कोशिश की लेकिन वो अपने लक्ष्य पर बनी रहीं और आज वो अच्छा कर रही हैं. उनके करियर की गाड़ी अच्छी चल रही है. (फोटो साभार इंस्टाग्राम kanganaranaut)

ranveer singh, ranveer, ranveer singh don 3, ranveer singh don 3 exit, ranveer singh upcoming films, farhan akhtar, Ranveer Singh future projects, Ranveer Singh movies, Don 3 controversy, FWICE non cooperation, Pralay movie, Aditya Dhar collaboration, Chandragupta Maurya film, Ashwathama project

पूरा मामला फिल्म ‘डॉन 3’ से जुड़ा हुआ है. इस फिल्म की घोषणा साल 2023 में फिल्म निर्माता फरहान अख्तर ने की थी. वो इसका निर्देशन भी कर रहे हैं. फिल्म के ऐलान के 3 साल बाद इसको लेकर बड़ा अपडेट सामने आया, लेकिन अब रणवीर सिंह इसका हिस्सा नहीं हैं.

ranveer singh, ranveer, ranveer singh don 3, ranveer singh don 3 exit, ranveer singh upcoming films, farhan akhtar, Ranveer Singh future projects, Ranveer Singh movies, Don 3 controversy, FWICE non cooperation, Pralay movie, Aditya Dhar collaboration, Chandragupta Maurya film, Ashwathama project

फरहान अख्तर और एक्सेल एंटरटेनमेंट का आरोप है रणवीर सिंह ने फिल्म की शूटिंग शुरू होने से 3 हफ्ते पहले ही फिल्म छोड़ी. उनकी हामी के बाद ही फिल्म का प्री-प्रोडक्शन काम शुरू किया गया था और बीच में अब एक्टर के फिल्म छोड़ने से प्रोडक्शन हाउस को करोड़ो का नुकसान हुआ है. फरहान ने रणवीर सिंह से 45 करोड़ रुपये के जुर्माने की मांग की है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks