May 20, 2026
ulka-2026-05-6ebce415f6b2a564db38b25109266922-1200x675.jpg
Spread the love


Last Updated:

पॉपुलर शो ‘झांसी की रानी’ से घर-घर में पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस उल्का गुप्ता हाल ही में ‘द केरल स्टोरी 2’ में नजर आई थीं. इस फिल्म में उल्का ने अहम भूमिका निभाई थी. छोटे पर्दे से लेकर बड़े पर्दे तक अपनी पहचान बना चुकीं उल्का गुप्ता जल्द ही ‘रजनी की बारात’ में नजर आने वाली हैं.

नई दिल्ली. उल्का गुप्ता बिहार के दरभंगा से एक लव स्टोरी लेकर आ रही हैं. ये एक इंडिपेंडेंट फिल्म है जो पितृसत्ता से सीधे टक्कर लेती है. फिल्म को लेकर न्यूज18 हिंदी से खास बातचीत में एक्ट्रेस ने अपने करियर को लेकर ढेर सारी बातें कीं. वो बताती हैं कि कैसे उन्होंने टीवी छोड़कर फिल्मों में कदम रखा था. (फोटो साभार इंस्टाग्राम ulkagupta)

उल्का गुप्ता ने झांसी की रानी से घर-घर में पहचान बनाई थी. इस लोकप्रिय सीरीयल में एक्ट्रेस ने रानी लक्ष्मीबाई का किरदार अदा किया था. एक्ट्रेस ने छोटी सी उम्र में एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था, लेकिन उस वक्त भी उन्हें रंगभेद का सामना करना पड़ता था. (फोटो साभार इंस्टाग्राम ulkagupta)

एक्ट्रेस कई बार इस बात का जिक्र कर चुकी हैं कि उन्हें अपने करियर के दौरान कई बार रंगभेद का सामना करना पड़ा है. रंगभेद की वजह से उन्हें काम मिलना भी कम हो गया था. इस बारे में बात करते हुए उल्का ने बताया कि अब भेदभाव थोड़ा कम है लेकिन वो ये नहीं कहेंगी कि ये पूरी तरह खत्म हो गया है. (फोटो साभार इंस्टाग्राम ulkagupta)

Add News18 as
Preferred Source on Google

वो कहती हैं कि बचपन में तो दूर किसी के साथ किसी भी उम्र में ऐसा भेदभाव नहीं होना चाहिए. एक्ट्रेस ने बताया कि छोटे पर्दे से बड़े पर्दे तक का उनका सफर आसान नहीं था. उन्हें बहुत मशक्कत करनी पड़ी है. कई बार रिजेक्ट होने के बाद आखिरकार उन्हें लीड रोल अदा करने का मौका मिला है. (फोटो साभार इंस्टाग्राम ulkagupta)

उल्का गुप्ता ने रणवीर सिंह और सारा अली खान स्टारर ‘सिंबा’ में साइड रोल अदा किया था. कई फिल्मों में छोटे-छोटे साइड रोल अदा करने का बाद आखिरकार एक्ट्रेस को लीड रोल अदा करने का मौका मिला. वो इंडिपेंडेंट फिल्म में फीमेल सेंट्रिक रोल अदा करते नजर आएंगी. (फोटो साभार इंस्टाग्राम ulkagupta)

एक्ट्रेस के पिता भी एक एक्टर रहे हैं. एक्टिंग उन्हें पिता से विरासत में मिली है. फिल्मों में अपने सफर के बारे में बात करते हुए एक्ट्रेस कहती हैं कि उन्हें कई बार बड़े चेहरों और स्टारकिड्स से रिप्लेस किया गया है. वो कई बार फिल्मों के बारे में बात कर रही होती हैं. ऑडिशन देकर सबकुछ फाइनल ही होने वाला होता है कि एक्ट्रेस को आखिरी समय पर रिप्लेस कर दिया जाता है. (फोटो साभार इंस्टाग्राम ulkagupta)

इंडस्ट्री में भेदभाव झेलने के बारे में बात करते हुए उल्का ने कहा कि उनके पिता ने कहा कि वो मां काली की तरह बने. एक्ट्रेस कहती हैं कि बचपन से उन्हें सीख दी गई है कि वो पैसों के पीछे न भागे. अपनी कला को निखारे और उन्होंने बस वही किया है. अपनी कला को निखारा है और फिल्मों में जो रोल मिलते गए वो सबको खुले दिल से स्वीकार करती गईं. (फोटो साभार इंस्टाग्राम ulkagupta)

हमने जब उल्का से उनकी फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2’ को लेकर सवाल किया तो वो कहती हैं कि फिल्म की कहानी इतनी दिलचस्प थी कि उन्होंने तुरंत हां कर दी. एक्ट्रेस के काम को काफी सराहा गया था. अपनी अपकमिंग फिल्म ‘रजनी की बारात’ को लेकर एक्ट्रेस कहती हैं कि वो हमेशा से फीमेल सेंट्रिक रोल निभाना चाहती थीं और इसी वजह से जब उन्होंने इसकी स्क्रिप्ट पढ़ी तो तुरंत हां कर दी. (फोटो साभार इंस्टाग्राम ulkagupta)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks