May 30, 2026
TANISHA-2026-05-5a6e6c334092eda39ec00dedd7be0ede-1200x675.jpg
Spread the love


Last Updated:

फिल्मी जगत में अक्सर सितारों के बच्चे उनके नक्शे कदमों पर चलते हुए फिल्मों में अपनी किस्मत आजमाते हैं. गुजरे जमाने की दिग्गज अदाकारा तनुजा की बड़ी बेटी काजोल ने जहां फिल्मों में राज किया. वहीं उनकी बेटी तनिषा मुखर्जी का करियर कुछ खास नहीं चला. कई सालों तक कोशिश करने के बावजूद जब एक्ट्रेस फिल्मों में सफलता हासिल नहीं कर पाईं, उन्होंने इंडस्ट्री से दूरी बना ली. हाल ही में तनिषा ने अपने घर की झलक साझा करते हुए बताया कि उनकी जिंदगी का ‘संकट मोचक’ कौन है और आज तक उन्हें कौन पैसे देते हैं.

नई दिल्ली. काजोल की बहन तनिषा ने उनकी ही तरह फिल्मों में किस्मत आजमाई. वो कई फिल्मों और शोज का हिस्सा भी रहीं, लेकिन उन्हें स्टारडम और सफलता नहीं मिल पाई. तनिषा मुखर्जी हाल ही में फराह खान के ब्लॉग के लेटेस्ट एपिसोड की गेस्ट थीं. इस दौरान एक्ट्रेस ने फराह को अपने आलीशन आशियाने की झलक दिखाई. (फोटो साभार इंस्टाग्राम tanishaamukerji)

तनिषा मुखर्जी के मुंबई स्थित घर पर फराह खान शिरकत करने पहुंचीं. एक्ट्रेस ने अपने घर की झलक दिखाने के साथ ही अपने घर के हर कोने से जुड़ी खास यादें और उसके पीछे की कहानी शेयर की. तनिषा का विंटेज स्टाइल घर देख फराह खान और उनके कुक दिलीप हैरान रह गए. (फोटो साभार इंस्टाग्राम tanishaamukerji)

तनिषा ने फिल्ममेकर फराह खान के यूट्यूब चैनल पर अपने घर का टूर दिया. इस दौरान उन्होंने बताया कि ये घर खरीदने में उनकी बहन काजोल ने अहम रोल निभाया है. जब फराह ने पूछा कि काजोल का क्या रोल है, उसपर तनिषा कहती हैं कि काजोल ने ही घर खरीदा है. (फोटो साभार इंस्टाग्राम tanishaamukerji)

Add News18 as
Preferred Source on Google

एक्ट्रेस ने बताया कि काजोल आज भी उनके चेक बुक पर साइन करती हैं और उन्होंने घर खरीदने में अहम योगदान दिया है क्योंकि उन्होंने ही इसके पैसे दिए हैं. उनका जवाब सुनकर फराह खान ने कहा वाह क्या बात है. बस इसी तरह का योगदान चाहिए. (फोटो साभार इंस्टाग्राम tanishaamukerji)

तनिषा का घर पुराने कोलकाता की खूबसूरती और तुर्की-प्रेरित डिजाइन का लाजवाब मेल है. उनके घर में विंटेज और मॉर्डन लुक का जबरदस्त कॉम्बिनेशन देखने को मिला. फराह खान कहती हैं कि उनका घर बेहद आलीशान है और मुंबई में ऐसा घर मिल पाना काफी मुश्किल है. (फोटो साभार इंस्टाग्राम tanishaamukerji)

बातचीत के दौरान तनिषा ने अपने घर से जुड़े किस्से भी शेयर किए. वो कहती हैं कि उनके घर के ज्यादातर फर्नीचर उनकी मां के हैं. एक्ट्रेस ने कहा कि उनके पिता उतने घरेलू और पारिवारिक नहीं थे. वो घर पर ज्यादा समान नहीं रखते थे. (फोटो साभार इंस्टाग्राम tanishaamukerji)

वो कहती हैं, ‘मैं करीब 14 साल पहले यहां शिफ्ट हुई थी. अब मैं यहीं बस गई हूं. मुंबई भी बदल गया, मेरे हिसाब से. सी लिंक भी बन गया.’ एक्ट्रेस के करियर की बात करें तो उन्होंने साल 2003 में फिल्मों में कदम रखा था. वो करण नाथ और डिनो मोरिया के साथ फिल्म ‘सssश्श्श’ में पहली बार नजर आई थीं. (फोटो साभार इंस्टाग्राम tanishaamukerji)

काजोल की तरह उनकी बहन तनिषा की किस्मत नहीं चमकी. उनकी पहली फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही. इसके बाद वो सरकार में नजर आईं. इस फिल्म को क्रिटिक्स ने सराहा लेकिन फिल्म का प्रदर्शन कुछ खास नहीं था. (फोटो साभार इंस्टाग्राम tanishaamukerji)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks