May 26, 2026
b31d86e2b1afef242a4c4719c2376ed417631893738691212_original.jpg
Spread the love


भारत और साउथ अफ्रीका के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले जा रहे पहले टेस्ट का आज दूसरा दिन है. भारत की पहली पारी चल रही है. पहले दिन साउथ अफ्रीका ने बल्लेबाजी चुनी थी, पूरी टीम 159 रनों पर ऑलआउट हो गई थी. शुभमन गिल एंड टीम ने पहली पारी में बढ़त बना ली है.

दूसरे दिन के पहले सेशन में कुल 25 ओवरों का खेल हुआ, जिसमें 101 रन बने. इस सेशन में टीम इंडिया ने 3 विकेट गंवाए हैं, जबकि शुभमन गिल रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान से बाहर गए. 35वें ओवर में वाशिंगटन सुंदर साइमन हार्मर की गेंद पर कैच आउट हुए, उन्होंने 29 रन बनाए. इसके बाद आए शुभमन गिल रिटायर्ड हर्ट होकर बाहर हो गए, उन्हें गर्दन में दर्द महसूस हो रहा था.

इसके बाद केएल राहुल 40वें ओवर में कैच आउट हो गए, उन्हें केशव महाराज ने अपना शिकार बनाया. राहुल ने 119 गेंदों में 39 रन बनाए, जिसमें 1 छक्का और 4 चौके लगाए. चोट के बाद वापसी कर रहे ऋषभ पंत ने तेज तर्रार अंदाज में 27 रन बनाए, 24 गेंदों में खेली इस पारी में उन्होंने 2 छक्के और इतने ही चौके लगाए. पहले सेशन के बाद भारत का स्कोर 138/4 था.

टेम्बा बावुमा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. रयान रिकेल्टन और एडन मार्क्रम ने अच्छी शुरुआत की थी, दोनों ने पहले विकेट के लिए 57 रनों की साझेदारी की. जसप्रीत बुमराह ने दोनों ओपनर्स को आउट किया, जिसके बाद साउथ अफ्रीका की पारी संभल नहीं पाई. पहले सेशन में साउथ अफ्रीका ने 3 विकेट खोकर 105 रन बनाए थे, दूसरे सेशन में मेहमान टीम ने 5 विकेट खोए और कुल 49 ही रन बनाए, तीसरे सेशन के तीसरे ओवर में साउथ अफ्रीका 159 रनों पर ऑलआउट हो गई.

जसप्रीत बुमराह ने 5 विकेट चटकाए, मोहम्मद सिराज ने एक ही ओवर में 2 विकेट लिए. कुलदीप यादव को भी 2 विकेट मिले, अक्षर पटेल के नाम 1 विकेट रहा.

भारत की पारी तीसरे सेशन में शुरू हुई, यशस्वी जायसवाल के रूप में पहला विकेट 7वें ओवर में गिरा. मार्को यानसन ने जायसवाल (12) को बोल्ड किया. पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारत का दूसरा विकेट नहीं गिरा, केएल राहुल 13 और वाशिंगटन सुंदर 6 रन बनाकर खेल रहे थे. टीम इंडिया 122 रन पीछे थी. आज (15 नवंबर) कोलकाता टेस्ट का दूसरा दिन है.

भारत की प्लेइंग 11: केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, वॉशिंगटन सुंदर, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज.

साउथ अफ्रीका की प्लेइंग 11: र‍यान रिकेल्टन, एडेन मार्करम, वियान मुल्डर, टेम्बा बावुमा (कप्तान), टोनी डी जोरजी, ट्रिस्टन स्टब्स, काइल वेरेने (विकेटकीपर), साइमन हार्मर, मार्को यानसन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks