May 3, 2026
595cfe1eb0a8b1915745b1d457650e1c1777742984914975_original.jpg
Spread the love


चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 8 विकेट से हरा दिया है. इस हार ने MI की प्लेऑफ में जाने की उम्मीदों को 440 वोल्ट का झटका दिया है. चेपॉक स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में मुंबई की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 159 रन बनाए थे. जवाब में ऋतुराज गायकवाड़ और कार्तिक शर्मा की 98 रनों की पार्टनरशिप ने चेन्नई को जीत दिलाकर ही दम लिया. यह मुंबई की 9 मैचों में सातवीं हार है.

मुंबई इंडियंस प्लेऑफ से बाहर!

अब सवाल है कि क्या चेन्नई सुपर किंग्स के हाथों 8 विकेट की हार के बाद मुंबई इंडियंस प्लेऑफ से बाहर हो गई है. जी नहीं, अब भी मुंबई की प्लेऑफ में जाने की उम्मीद बाकी है. मगर अंतिम-4 में जाने की उसकी राह पहले की तुलना में ज्यादा कठिन हो गई है. अब MI को प्लेऑफ में जाना है तो उम्मीद करनी होगी कि बाकी मैचों का परिणाम उसके पक्ष में जाए और वह खुद अपने बचे सारे मुकाबले जीते.

गायकवाड़ और कार्तिक छा गए

160 रनों के लक्ष्य का पीछा करने आई चेन्नई की टीम ने संजू सैमसन का विकेट जल्दी खो दिया था. सैमसन 11 रन बनाकर आउट हो गए, वहीं उर्विल पटेल ने 24 रनों का योगदान दिया. 62 के स्कोर पर चेन्नई के 2 विकेट गिर चुके थे, लेकिन उसके बाद ऋतुराज गायकवाड़ और कार्तिक अंत तक क्रीज पर डटे रहे.

ऋतुराज गायकवाड़ ने IPL 2026 में लगातार दूसरी फिफ्टी लगाई, उन्होंने 48 गेंद में 67 रनों की दमदार पारी खेली. दूसरी ओर कार्तिक शर्मा ने अपने आईपीएल करियर का पहला अर्धशतक लगाया, उनके बल्ले से 54 रन निकले. कार्तिक, इंडियन प्रीमियर लीग में चेन्नई के लिए फिफ्टी लगाने वाले दूसरे सबसे युवा खिलाड़ी भी बन गए हैं. CSK के लिए सबसे कम उम्र में फिफ्टी आयुष म्हात्रे के नाम है.

यह भी पढ़ें: कौन हैं रामकृष्ण घोष, जिन्हें CSK ने दिया डेब्यू का मौका? जानें इस खिलाड़ी के बारे में सबकुछ

चेन्नई ने तीसरी बार किया ऐसा

IPL के इतिहास में ऐसा केवल तीसरी बार हुआ है, जब चेन्नई ने सीजन के दोनों मुकाबलों में मुंबई इंडियंस को मात दी हो. इससे पहले 2014 और 2023 में भी CSK ऐसा कर चुकी है. IPL 2026 में जब इन दोनों टीमों की पहली टक्कर हुई, तब चेन्नई ने 103 रनों की विशालकाय जीत दर्ज की थी. अब एक बार फिर चेन्नई ने MI को 8 विकेट की बड़ी हार का शिकार बनाया है.

यह भी पढ़ें:

बॉलिंग कोच का IPL डेब्यू, जानिए कौन हैं 33 साल के रघु शर्मा? फिल्मी रहा है सफर



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks