मुंबई. रणवीर सिंह और फरहान अख्तर के बीच ‘डॉन 3’ को लेकर विवाद चल रहा है. रणवीर ने फिल्म छोड़ दी. फरहान के प्रोडक्शन हाउस एक्सेल एंटरटेनमेंट को 45 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है. एक्सेल एंटरटेनमेंट ने डॉन 3 से रणवीर सिंह के बाहर होने पर उनसे 45 करोड़ रुपये का मुआवजा मांगा है. सोमवार, 25 मई को वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज फेडरेशन (FWICE) ने रणवीर सिंह के ‘डॉन 3’ से अचानक बाहर होने के खिलाफ सख्त रुख अपनाया.
FWICE bans Ranveer Singh Live Updates: रणवीर सिंह ने खुद को रखा लो प्रोफाइल
रणवीर सिंह ने चामुंडेश्वरी मंदिर की यात्रा के दौरान खुद को लो प्रोफाइल रखा. उन्हें सफेद कुर्ता-पायजामा और काले वेस्टकोट में मंदिर में पूजा करते हुए देखा गया. इससे पहले, उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था. जहां उन्होंने ‘डॉन 3’ विवाद को लेकर बढ़ती चर्चा के बीच पैपराजी से दूरी बनाए रखी थी. चेहरा मास्क से ढका हुआ था.
Ranveer Singh ban News Live: रणवीर सिंह ने किए मां चामुंडेश्वरी के दर्शन
‘डॉन 3’ को लेकर विवादों में घिरे रणवीर सिंह मैसूर से स्थित चामुंडेश्वरी मंदिर में पहुंचे हैं और दर्शन मां के दर्शन किए. इसका वीडियो सामने आया है. वीडियो में उन्हें मंदिर में पूजा करते हुए देखा जा सकता है. यह दौरा कर्नाटक हाई कोर्ट के उस आदेश के कुछ हफ़्तों बाद हुआ है, जिसमें कोर्ट ने ‘कांतारा’ मिमिक्री मामले के निपटारे के तौर पर एक्टर को चामुंडेश्वरी मंदिर जाने का निर्देश दिया था.
Ranveer Singh FWICE Boycott Live: 45 करोड़ रुपए का हुआ ऑडिट, रणवीर सिंह चेक करने की मांग
अशोक पंडित ने कहा, “फरहान 45 करोड़ रुपये चाहते हैं. यह रकम पूरी तरह से हिसाब में है और ऑडिट भी हो चुका है. उन्होंने रणवीर से कहा है, ‘यह वह रकम है जो हमने खर्च की है. आप खुद जांच लें, अगर आपको इसमें कोई गड़बड़ी लगे तो हम उसे भी मानने को तैयार हैं’. फरहान, रितेश, रणवीर जी और हमारी सभी संस्थाएं साथ बैठकर सकारात्मक नतीजे पर पहुंचने के लिए तैयार हैं.”
Ranveer Singh ban News Live: रणवीर सिंह के साथ काम नहीं करेंगे ये लोग
अशोक पंडित ने बताया कि FWICE के मेंबर- डायरेक्टर्स, टेक्नीशियंस और कैमरा मैन, स्पॉटबॉय, लाइटमैन जैसे क्रू मेंबर्स को रणवीर सिंह के साथ काम न करने का निर्देश दिया गया है. अशोक पंडित ने आगे बताया कि फरहान अख्तर ने करीब 45 करोड़ रुपये के मुआवजे की मांग की है, जो कि प्री-प्रोडक्शन में हुए खर्चों का हिसाब है और ऑडिट भी हो चुका है.
Ranveer Singh FWICE Boycott Live: इंडस्ट्री को बर्बाद नहीं होने देंगेः अशोक पंडित
जब अशोक पंडित ने पूछा गया कि यह फ़ैसला किस तरफ़ जा सकता है, तो उन्होंने कहा, “हम कुछ ऐसा करेंगे जो अभी सही हो. हम इंडस्ट्री को यहां बर्बाद नहीं होने देंगे. कल कोई भी फ़िल्म से बाहर निकल सकता है. हम जो भी करेंगे, इंडस्ट्री के हित में ही करेंगे.”
Ranveer Singh FWICE ban Live: रणवीर सिंह ने नहीं रखा अपना पक्ष
अशोक पंडित ने कहा, “फरहान लंदन में थे, इसलिए उन्होंने जूम पर बात की, जबकि रितेश सिधवानी IFTDA के ऑफिस आए. अगले दो घंटे में उन्होंने हमें पूरा मामला समझाया और बताया कि वे हमारे पास क्यों आए हैं. फिर नियम के मुताबिक हमने दूसरी पार्टी से संपर्क किया. हर 10 दिन में हमने रणवीर सिंह को तीन बार याद दिलाया कि वे आकर अपनी बात रखें, लेकिन उनकी तरफ से कोई जवाब नहीं आया. जब हमने प्रेस कॉन्फ्रेंस की घोषणा की, तो हमें एक ईमेल मिला जिसमें लिखा था कि हमारी फेडरेशन का इस मामले में कोई अधिकार क्षेत्र नहीं है. उसमें कहा गया, ‘आपकी संस्था को इस मामले में शामिल होने का कोई कारण नहीं है’.”
