April 16, 2026
ranbir-allu-2026-04-06c09517240072dfed896971f6268080-1200x630.jpg
Spread the love


Last Updated:

टाइम मैगजीन हर साल दुनिया के सबसे प्रभावशाली लोगों को की लिस्ट जारी करती है. इस लिस्ट में 100 शख्सियत के नाम होते हैं. इस लिस्ट को TIME 100 के नाम से निकाला जाता है. इन 100 लोगों को राजनीति, मनोरंजन, व्यापार, खेल और कला के क्षेत्र में चुना जाता है. इस लिस्ट में दो भारतीयों के भी नाम है. एक एक्टर है, तो दूसरा शेफ है.

ranbir allu-

टाइम मैगजीन ने 15 अप्रैल को दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की लिस्ट जारी कर दी है. 2026 की इस लिस्ट में दो भारतीयों ने जगह बनाई है. यह नाम जानकर आपको हैरानी होगी. ये दो भारतीय न तो रणवीर सिंह हैं और न ही अल्लू अर्जुन और शाहरुख खान, जो इस साल काफी चर्चा में रहे. डोनाल्ड ट्रंप, जोहरान ममदानी, बेन स्टिलर और सुंदर पिचाई जैसी दिग्गज हस्तियों के साथ कौन-से दो पर्सनैलिटी शामिल है? आइए जानते हैं. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)

Ayushman Ranbir

टाइम 100 में शामिल एक भारतीय एक्टर है. इस एक्टर के बारे में मैगजीन में आयुष्मान खुराना ने लिखा, “कुछ एक्टर विरासत के पीछे भागते हैं और कुछ अपनी कला से खुद विरासत बन जाते हैं. रणबीर कपूर दूसरे वर्ग में आते हैं.” (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)

Ranbir kapoor T

आयुष्मान खुराना ने आगे लिखा, “भारतीय सिनेमा जैसी बड़ी और जुनूनी इंडस्ट्री में हम अक्सर सफलता को बॉक्स ऑफिस नंबर, फैन की दीवानगी और ओपनिंग वीकेंड से मापते हैं. लेकिन कभी-कभी कोई एक्टर कुछ ऐसा बदलता है जो शांत होता है लेकिन ज्यादा स्थायी होता है- यह ऑडियंस भावनाओं की भाषा.” (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)

Add News18 as
Preferred Source on Google

Ranbir kapoor Movie

आयुष्मान खुराना ने लिखा, “रणबीर कपूर हर फिल्म में यही कर रहे हैं. जहां ज्यादातर कलाकार अपनी अदाकारी को बढ़ा-चढ़ाकर दिखाते हैं, वहीं रणबीर उसे अपने अंदर समेट लेते हैं. वे हमारी संस्कृति को सादगी और संयम से दिखाते हैं. वे उस भारत का प्रतिनिधित्व करते हैं जो अब खुद को सुनना सीख रहा है और अपनी सच्चाई से छाप छोड़ता है.” (फाइल फोटो)

Ranbir ramayan

प्रोफाइल में रणबीर कपूर के वैश्विक कहानी कहने के प्रभाव को भी सराहा गया है. उन्होंने लिखा, “रणबीर सिर्फ फिल्म स्टार नहीं हैं – वे एक ऐसे कहानीकार हैं जो पूरी दुनिया से संवाद करते हैं और उन्हें उस देश की कहानियां सुनाते हैं, जहां ‘रामायण’ जैसी महाकाव्य ने दूसरी सभ्यताओं और संस्कृतियों को भी प्रेरित किया है.” (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)

vikas khanna times

रणबीर कपूर के साथ टाइम 100 लिस्ट में शेफ और रेस्टोरेंट मालिक विकास खन्ना का नाम भी शामिल है. विका सो TIME ने पाक कला, फैशन और साहित्यिक कला के क्षेत्र में टॉप विजनरी के रूप में चुना है. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)

vikas khanna times

विकास खन्ना के बारे में मशहूर शेफ एरिक बारे ने लिखी है. उन्होंने विकास की पाक कला के साथ-साथ उनके मानवीय कार्यों की भी सराहना की. उन्होंने लिखा, “उनकी उदारता किचन से कहीं आगे तक जाती है, वे दुनिया भर की समुदायों तक करुणा, गरिमा और जिम्मेदारी की भावना के साथ पहुंचते हैं.” (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)

vikas khanna times

एरिक ने आगे लिखा, “विकास की सबसे बड़ी खासियत यह है कि वे हर वर्ग के लोगों से जुड़ जाते हैं और भोजन को एक साझा भाषा बनाकर लोगों के बीच पुल बनाते हैं और समझ बढ़ाते हैं.” टाइम 100 की लिस्ट में पोप लियो XIV, मार्को रुबियो, मार्क कार्नी, शी जिनपिंग, बेंजामिन नेतन्याहू और रीड वाइसमैन के नाम भी शामिल हैं. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks