July 30, 2026
Akshay-Kumar-show-2026-01-272592a4d09df043a2328b1c90113c8d-16x9.jpg
Spread the love


Last Updated:

‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून’ शो में अक्षय कुमार ने चंकी पांडे को अपना एक्टिंग गुरु बताया. उन्होंने अपने शुरुआती दिनों की यादें ताजा करते हुए बताया कि कैसे चंकी ने उन्हें एक्टिंग सिखाई. इस दौरान गुलशन ग्रोवर ने भी मजाकिया अंदाज में बातचीत में हिस्सा लिया. उन्होंने कहा कि वह अक्षय पर गर्व करते हैं.

ख़बरें फटाफट

अक्षय कुमार इस फ्लॉप एक्टर को मानते हैं अपना मेंटोर, सीखी एक्टिंग-डांसअक्षय कुमार ने क्विज शो ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून’ को होस्ट कर रहे हैं. (फाइल फोटो)

मुंबई. क्विज बेस्ड रियलिटी शो ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून’ को अक्षय कुमार को होस्ट कर रहे हैं. शो में अक्षय ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया. उन्होंने बताया कि बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडे उनके एक्टिंग गुरु हैं. अक्षय ने यह भी बताया कि चंकी उन्हें एक्टिंग सिखने में मदद करते थे और अमिताभ बच्चन के सीन रीक्रिएट कर के उन्हें एक्टिंग सिखाते थे. अपने शुरुआती एक्टिंग के दिनों का एक किस्सा शेयर करते हुए अक्षय ने चंकी पांडे को अपना पहला एक्टिंग मेंटोर बताया और कहा, “चंकी मेरे टीचर हैं.”

अक्षय कुमार ने बताया कि कैसे वे एक्टिंग क्लासेज में जाते थे, जहां सीनियर एक्टर्स नए लोगों को आइकॉनिक सीन सिखाते थे. उन्होंने कहा, “हम अमिताभ बच्चन के सीन करते थे और चंकी सर वहां हमारे सीनियर थे.” अक्षय की इस बात पर चंकी पांडे ने अपने मजाकिया अंदाज में कहा कि अक्षय को एक्टिंग ही नहीं, डांस भी उन्होंने ही सिखाया.

चंकी पांडे ने हंसते हुए कहा, “एक्टिंग भी मैंने सिखाई, डांस भी मैंने ही सिखाया और आज तक गुरु दक्षिणा भी नहीं मिली.” मजाकिया माहौल को आगे बढ़ाते हुए क्विज शो में पहुंचे गुलशन ग्रोवर ने भी अपनी बात रखी. उन्होंने कहा, “मुझे अक्षय पर बहुत गर्व है. उसे जो कुछ भी चंकी ने सिखाया था, सब भूल गया और फिर भी इतना शानदार एक्टर बन गया!”

akshay chunky
चंकी पांडे और अक्षय कुमार ने साथ में कई फिल्मों में काम किया है.

अक्षय कुमार और चंकी पांडे की फिल्में

अगर अक्षय और चंकी के रिश्ते की बात करें तो दोनों ने सुपरहिट फ्रेंचाइजी ‘हाउसफुल’ में साथ काम किया है. अक्षय ने फिल्म में लीड रोल निभाया था और चंकी ने कॉमिक किरदार आखरी पास्ता का रोल किया था. चंकी पांडे को उनके मजेदार किरदार के लिए ऑडियंस से खूब प्यार मिला.

अक्षय कुमार और गुलशन ग्रोवर की फिल्में

अक्षय कुमार और गुलशन ग्रोवर ने भी कई फिल्मों में काम किया है. चाहे ‘मोहरा’ हो या फिर ‘मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी’ या फिर ‘खिलाड़ियों का खिलाड़ी’, गुलशन विलेन के तौर पर दिखे, जबकि अक्षय ने लीड रोल प्ले किया. दोनों सालों से साथ काम करते आ रहे हैं.

About the Author

authorimg

Ramesh Kumar

रमेश कुमार, सितंबर 2021 से न्यूज 18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. इससे पहले एबीपी न्यूज, हिंदीरश (पिंकविला), हरिभूमि, यूनीवार्ता (UNI) और नेशनल दुनिया में काम कर चुके हैं. एंटरटेनमेंट, एजुकेशन और पॉलिटिक्स में रूच…और पढ़ें

homeentertainment

अक्षय कुमार इस फ्लॉप एक्टर को मानते हैं अपना मेंटोर, सीखी एक्टिंग-डांस



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks