May 27, 2026
ba3a2c0248d9d7d6035c2db27837d24317711799420441364_original.jpg
Spread the love


Shoaib Akhtar On IND vs PAK: भारतीय टीम ने एक बार फिर संडे का इतिहास दोहराते हुए पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी. टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 27वां लीग मैच भारत और पाकिस्तान के बीच श्रीलंका के कोलंबो में खेला गया. इस मैच में टीम इंडिया ने 61 रनों से जीत अपने खाते में डाली. भारत की इस जीत के बाद पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि भारत तो वर्ल्ड कप जीतने आया है. इसके अलावा अख्तर ने अपने देश यानी पाकिस्तान पर भी बड़ा बयान दिया. 

‘इंडिया की टीम वर्ल्ड कप जीतने आई है’

एबीपी न्यूज पर बातचीत करते हुए अख्तर ने कहा, “आप चाहें इंडियन हों या पाकिस्तानी, लेकिन आपको यह मानना पड़ेगा कि इंडिया की टीम वर्ल्ड कप जीतने आई है. उसको अगर कोई टीम रोक सकती है, तो वह शायद इंग्लैंड या ऑस्ट्रेलिया हो.”

‘मैच में कहीं नहीं था पाकिस्तान’

अख्तर ने आगे बात करते हुए कहा, “देखिए जिस तरह से पाकिस्तान खेला है, उस तरह से पाकिस्तान मैच में कहीं भी नहीं था. हमें शाहीन शाह अफरीदी के 23 रन नहीं चाहिए, हमें उनसे विकेट चाहिए. वो 125 (किलोमीटर प्रति घंटे) पर गेंदबाजी कर रहे हैं.”

पाकिस्तान मॉर्डन क्रिकेट में बहुत पीछे

अख्तर ने इस बात पर जोर दिया कि पाकिस्तान किसी भी लिहाज से मॉर्डन क्रिकेट नहीं खेल रहा है. अख्तर ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, “जो पाकिस्तान खेल रहा है, वो मॉर्डन क्रिकेट की जरूरत नहीं है. हिंदुस्तान अगले 100 साल की क्रिकेट खेल रहा है या 50 साल आगे की क्रिकेट खेल रहा है. पाकिस्तान बहुत खराब क्रिकेट खेल रहा है और जब बात इस फॉर्मेट (टी20 इंटरनेशनल) की आती है, तो बहुत पीछे रह गया है.”





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks