नई दिल्ली: मुंबई के अंधेरी इम्पास सिनेमाहॉल में हिंदी एल्बम ‘कल से दारू बंद है’ का शानदार लॉन्च हुआ. खास मौके पर एल्बम की पूरी टीम और कलाकार मौजूद रहे. निर्माता गौरव पंचोली ने बताया कि यह गाना समाज को एक गहरा मैसेज देने के साथ सोचने पर मजबूर करेगा. गीतकार और कंपोजर प्रणव वत्स ने इसे अपने दिल के करीब बताया, वहीं गायक नमन श्रीवास्तव ने उम्मीद जताई कि यह गीत लोगों को प्रेरित करेगा. गाने में प्रणव वत्स और खुशबू मोहारकर ने शानदार अभिनय किया है, जबकि देव थापे ने इसे अपने डांस स्टेप्स से खास बनाया है. यह म्यूजिक वीडियो अब यूट्यूब चैनल पर युवाओं को पसंद आ रहा है. लोगों ने लॉन्च के दौरान गाने की जमकर तारीफ की.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
