July 29, 2026
a962e6f9ef65035b88a99e156a9a1f6917853302220151364_original.jpg
Spread the love


टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज और क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) ने गुरु पूर्णिमा (Guru Purnima 2026) के मौके पर अपने कोच रमाकांत आचरेकर (Ramakant Achrekar) को याद किया. दिग्गज तेंदुलकर ने मुंबई के शिवाजी पार्क में स्थित आचरेकर के मेमोरियल से कुछ तस्वीरें शेयर कीं. 

गुरु को याद करके सचिन भावुक हो गए. उन्होंने कहा कि हमेशा ऐसा लगता है कि एक शुक्रिया कहना बाकी रह गया है. इसके अलावा उन्होंने कोच आचरेकर का कई मायनों में शुक्रिया अदा किया. 

तेंदुलकर ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “आज यहां खड़े होकर कुछ एहसास हुआ. इससे फर्क नहीं पड़ता कि कितने साल गुजर गए हों, मुझे हमेशा ऐसा लगता है कि एक और थैंक्यू कहना बाकी रह गया है.”

अपनी बात को बढ़ाते हुए उन्होंने आगे लिखा, “मुझ पर यकीन करने, गाइड करने और वो इंसान बनाने के लिए थैंक्यू जो आज मैं हूं. गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं, आचरेकर सर.”

बता दें कि कोच रमाकांत आचरेकर को क्रिकेट का द्रोणाचार्य कहा जाता है. उन्होंने सचिन तेंदुलकर और विनोद कांबली जैसे दिग्गज बल्लेबाजों को कोच किया. इसके अलावा भी उन्होंने कई भारतीय खिलाड़ियों को कोचिंग दी. सचिन अक्सर खास मौकों पर अपने गुरु को याद करते हैं. 

2024 में मुंबई के शिवाजी पार्क में रमाकांत आचरेकर का मेमोरियल बनाया गया था. उन्होंने भारत को सचिन तेंदुलकर जैसा बल्लेबाज देकर भारतीय क्रिकेट में बड़ा योगदान दिया.

सचिन तेंदुलकर का अंतर्राष्ट्रीय करियर 

नजर डालें सचिन तेंदुलकर के अंतर्राष्ट्रीय करियर पर, तो उन्होंने 200 टेस्ट, 463 वनडे और 1 टी20 इंटरनेशनल मुकाबला खेला. उनका अंतर्राष्ट्रीय करियर 24 साल का रहा. टेस्ट की 329 पारियों में बैटिंग करते हुए दिग्गज तेंदुलकर ने 53.78 की औसत से 15921 रन बनाए, जिसमें 51 शतक और 68 अर्धशतक शामिल रहे. वनडे की 452 पारियों में तेंदुलकर ने 44.83 की औसत से 18426 रन स्कोर किए, जिसमें 49 शतक और 96 अर्धशतक शामिल रहे. बाकी टी20 इंटरनेशनल की इकलौती पारी में उन्होंने सिर्फ 10 रन बनाए. 

 

यह भी पढे़ं: दिग्गज खिलाड़ी ने संन्यास पर किया बड़ा एलान, कहा- अब सब…





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks