बॉलीवुड के यादगार गीतों में शुमार है ‘शोले’ का गाना ‘कोई हसीना जब रूठ जाती है तो और भी हसीन हो जाती है’. आज भी ये गाना आशिकों के दिल को छू जाता है. ये गाना सिर्फ एक धुन नहीं, बल्कि प्यार में आई नोक-झोंक, नाज और मासूम नाराज़गी के इमोशंस को भी बखूबी बयान करता है. गाने में बसंती यानी हेमा मालिनी नाराज हो जाती है और धर्मेंद्र उनको मनाने के लिए ये गाना गाते हैं. गाने में धर्मेंद्र अपने अजीबो गरीब अंदाज में उन्हें मनाते हैं और हेमा गुस्से से लाल नजर आ रही हैं. साल 1975 में रिलीज़ हुई रमेश सिप्पी की फिल्म शोले का ये ब्लॉकबस्टर गाना आज भी लोगों की पहली पसंद बना हुआ है.’कोई हसीना जब रूठ जाती है को आवाज किशोर कुमार ने दी है.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
