Last Updated:
बॉलीवुड एक्टर विजय वर्मा ने हाल ही में अपनी निजी जिंदगी और ऑनलाइन ट्रोलिंग को लेकर बड़ा बयान दिया है. तमन्ना भाटिया के साथ दो साल के रिश्ते के बाद उनका ब्रेकअप हुआ, जिसकी खबरों ने सुर्खियां बटोरीं. हालांकि, दोनों ने आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की, लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार रिश्ते के भविष्य को लेकर राय में अंतर ही ब्रेकअप की वजह बना.

नई दिल्ली. बॉलीवुड एक्टर विजय वर्मा पिछले कुछ सालों से अपने पर्सनल लाइफ को लेकर लंबे समय तक सुर्खियों में रहे. पैन इंडिया हसीना तमन्ना भाटिया संग अफेयर और ब्रेकअप को लेकर वह काफी सुर्खियों में रहे. दो साल तक कथित रिलेशनशिप में रहने के बाद साल 2025 में दोनों का ब्रेकअप हो गया. लेकिन उन्होंने इसके पीछे की वजह का खुलासा कभी नहीं किया. फाइल फोटो

हाल ही में एक्टर ने अपनी पर्सनल लाइफ और सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों को लेकर खुलकर बात की है. उन्होंने कथित ब्रेकअप के बाद उन्होंने लाइमलाइट से दूरी बना ली थी, लेकिन अब उन्होंने इस चुप्पी के पीछे की वजह सामने रखी है. फाइल फोटो

एक्टर विजय वर्मा और एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया के दो साल के रिलेशनशिप के बाद ब्रेकअप की खबरें अब आम हो चुकी हैं. 2023 में शुरू हुई यह रिलेशनशिप 2025 में खत्म हो गई. दोनों ने कभी आधिकारिक रूप से ब्रेकअप की पुष्टि नहीं की, लेकिन अब विजय वर्मा ने ब्रेकअप के बाद पहली बार खुलकर अपनी बात रखी है. फाइल फोटो
Add News18 as
Preferred Source on Google

हाल ही में दिए इंटरव्यू में उन्होंने उस समय के बारे में बताया, जब उन्होंने खुद को सुर्खियों से दूर कर लिया था. उन्होंने कहा, ‘जब हम बड़े हो रहे थे, तो किसी के बारे में सार्वजनिक मंच पर बुरा बोलना गलत माना जाता था. जो बुरा बोलता था, वह गलत ठहराया जाता था. अब सब कुछ उल्टा हो गया है. जो गाली दे रहा है, उसे कोई कुछ नहीं कह रहा. जिसे गालियां मिल रही हैं, उसके खिलाफ और ज्यादा लोग बोलते हैं, समर्थन करने वाले कम होते हैं.’ फाइल फोटो

विजय वर्मा ने आगे कहा, ‘दुनिया बहुत तेजी से बदल रही है, मैं उसके साथ नहीं चल पा रहा. पूरे कल्चर में बदलाव आ गया है. लोग जिस तरह से बातें करते हैं और कमेंट लिखते हैं, वह बहुत अत्यधिक, सीधा और निजी हो गया है. कई बार बहुत ज्यादा फैब्रिकेशन (मनगढ़ंत बातें) और बहुत ज्यादा झूठ लिखे जाते हैं.’ फाइल फोटो

इससे पहले दिसंबर 2025 में एचटी सिटी को दिए इंटरव्यू में विजय वर्मा ने मीडिया से दूरी बनाने के अपने फैसले पर बात की थी. उन्होंने कहा था, ‘मैं पूरी तरह से चुप रहना चाहता था, लेकिन यह संभव नहीं है. मैंने IC 814: द कंधार हाईजैक के बाद से प्रेस से एक भी इंटरव्यू नहीं दिया है, फिर भी मेरी मौजूदगी हर जगह है और यह कंट्रोल से बाहर है.’ फाइल फोटो

उन्होंने आगे कहा, ‘लेकिन यह कुछ ऐसा है, जिससे इस जेनरेशन को इस समस्या से गुजरना पड़ेगा. हर रोज आपके फैसलों और जिंदगी की जांच होती है. मुझे ब्रेक की जरूरत थी, ज्यादा साइलेंस चाहिए था, लेकिन उस पर मेरा कोई कंट्रोल नहीं था.’ फाइल फोटो

विजय वर्मा अब अपनी आने वाली फिल्मों पर फोकस कर रहे हैं. उनकी OTT फिल्म ‘मटका किंग’ जल्द रिलीज होने वाली है. इसके अलावा अनिल कपूर के साथ ‘फैमिली बिजनेस’ भी तैयार है. उनकी आखिरी थिएट्रिकल रिलीज ‘गुस्ताख इश्क’ 2025 में आई थी. फाइल फोटो
