May 9, 2026
Dhurandhar-Box-Office-Collection-day-21-1-2026-05-982def26dd286bf5b54d43ec6ff33757-1200x630.jpg
Spread the love


Last Updated:

Dhurandhar 2 box office collection day 51: बॉक्स ऑफिस पर लगातार मजबूत पकड़ बनाए हुए है. रिलीज के 51 दिन बाद भी रणवीर सिंह स्टारर यह फिल्म सिनेमाघरों में कमाई कर रही है. खास बात यह है कि फिल्म अब वर्ल्डवाइड 1800 करोड़ रुपये के आंकड़े के बेहद करीब पहुंच चुकी है. इसी बीच मेकर्स ने तीसरे पार्ट को लेकर भी बड़ा संकेत दिया है, जिससे फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है.

'धुरंधर 2' ने मचाई धूम,51वें दिन भी कमाई का सिलसिला जारी, 1800 Cr से इंचभर दूरZoom

नई दिल्ली. धुरंधर और धुरंधर 2: द रिवेंज की जबरदस्त सफलता के बाद अब फैंस की नजरें तीसरे पार्ट पर टिक गई हैं.

नई दिल्ली. रणवीर सिंह की धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर अब भी दमदार प्रदर्शन कर रही है. रिलीज के 51 दिन बाद भी फिल्म की कमाई का सिलसिला जारी है और यह लगातार नए रिकॉर्ड्स की तरफ बढ़ती दिखाई दे रही है. कई नई फिल्मों के सिनेमाघरों में आने के बावजूद ‘धुरंधर 2’ ने टिकट खिड़की पर अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी है. यही वजह है कि फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच क्रेज कम होने का नाम नहीं ले रहा. इस बीच मेकर्स ने धुरंधर 3 को लेकर भी बड़ा संकेत दे दिया है, जिसने फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी है. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की लगातार सफलता को देखते हुए माना जा रहा है कि मेकर्स जल्द ही तीसरे पार्ट की आधिकारिक घोषणा कर सकते हैं. अब सभी की नजर इस बात पर है कि ‘धुरंधर 2’ अपने शानदार सफर में आगे कौन सा नया मुकाम हासिल करती है.

आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस स्पाई-एक्शन फिल्म ने अपनी रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया. अब फिल्म अपने 8वें हफ्ते में पहुंच चुकी है और कई नई फिल्मों से मुकाबला करने के बावजूद टिकट खिड़की पर टिके रहने में सफल रही है. रिलीज के 51वें दिन यानी 8वें शुक्रवार को फिल्म ने भारत में 0.42 करोड़ रुपये की कमाई की है. अब वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1792 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है और फिल्म जल्द ही 1800 करोड़ रुपये का आंकड़ा छूने वाली है.

गुरुवार से 16% गिरी कमाई

Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने 51वें दिन यानी 8वें शुक्रवार को भारत में 0.42 करोड़ रुपये नेट कलेक्शन किया. हालांकि, यह कमाई गुरुवार के मुकाबले करीब 16 प्रतिशत कम रही, क्योंकि एक दिन पहले फिल्म ने 0.50 करोड़ रुपये कमाए थे. इसके बावजूद फिल्म का कुल भारतीय नेट कलेक्शन अब 1141.09 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. वहीं भारत में ग्रॉस कलेक्शन 1365.71 करोड़ रुपये दर्ज किया गया है.

1800 करोड़ से इंचभर दूर

वहीं, दुनियाभर के बॉक्सऑफिस के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने 51वें दिन विदेशों में सिर्फ 0.05 करोड़ रुपये कमाए. लेकिन अब तक ओवरसीज में कुल ग्रॉस कमाई 426.40 करोड़ रुपये हो चुकी है. इन सभी आंकड़ों को जोड़ें तो ‘धुरंधर 2’ का दुनियाभर में कुल ग्रॉस कलेक्शन अब 1,792.11 करोड़ रुपये पहुंच गया है. उम्मीद जताई जा रही है कि इस वीकेंड में फिल्म 1800 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी.

धुरंधर 3 को लेकर चर्चाएं तेज

फिल्म की लगातार सफलता के बीच अब धुरंधर 3 को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं. हाल ही में फिल्म की को-प्रोड्यूसर ज्योति देशपांडे ने एक इंटरव्यू में बड़ा हिंट दिया. उन्होंने कहा, ‘हम अभी धुरंधर से खत्म नहीं हुए हैं. उम्मीद है कि इस साल के आखिर तक दर्शकों के लिए एक बड़ा सरप्राइज होगा. हमारे पास कुछ खास प्लान है.’ उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर फैंस तीसरे पार्ट को लेकर तरह-तरह के कयास लगाने लगे हैं. माना जा रहा है कि मेकर्स जल्द ही फ्रेंचाइजी के अगले चैप्टर की आधिकारिक घोषणा कर सकते हैं.

रणवीर सिंह के करियर की सबसे सफल फिल्म

रणवीर सिंह के करियर की सबसे बड़ी फिल्मों में शामिल हो चुकी ‘धुरंधर 2’ ने न सिर्फ भारत बल्कि विदेशों में भी शानदार प्रदर्शन किया है. रणवीर सिंह की जबरदस्त एक्टिंग, एक्शन सीक्वेंस और दिलचस्प कहानी को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है. अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि क्या फिल्म 1800 करोड़ का ऐतिहासिक आंकड़ा पार कर पाएगी या नहीं.

About the Author

authorimg

Shikha Pandey

शिखा पाण्डेय पिछले 15 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में एक्टिव हैं. शिखा दिसंबर 2019 से न्यूज 18 हिंदी के साथ हैं और बतौर चीफ सब एडिटर के पद काम कर रही हैं. पिछले 6 सालों से वह एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रही …और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks