May 31, 2026
95f22627a1993089d473dffa5601ca811770314129049975_original.jpg
Spread the love


2026 टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार करने के मामले में पाकिस्तान जरूर यू-टर्न लेगा. भारत के दिग्गज क्रिकेटर चेतन शर्मा ने यह दावा किया है. उन्होंने बहुत बड़ी वजह का भी खुलासा किया है कि आखिर पाकिस्तान यू-टर्न क्यों लेगा और किस तारीख को लेगा. बताते चलें कि पाकिस्तान यह साफ कर चुका है कि उसने बांगलदेश के साथ एकजुटता दिखाने के लिए टीम इंडिया के साथ ना खेलने का फैसला लिया है.

इंडिया टुडे के अनुसार भारत के दिग्गज क्रिकेटर चेतन शर्मा ने कहा कि बांग्लादेश के खिलाड़ियों की आखिर क्या गलती थी. उन्होंने इस पूरे विवाद को राजनीति से प्रेरित बताया क्योंकि 12 फरवरी को बांग्लादेश में चुनाव होने हैं. चेतन शर्मा ने दावा किया कि चुनावों के बाद पाकिस्तान जरूर बॉयकॉट पर यू-टर्न लेगा.

पाकिस्तान जरूर लेगा यू-टर्न

चेतन शर्मा ने कहा, “12 फरवरी को बांग्लादेश में चुनाव होने हैं, उसके बाद पाकिस्तान जरूर यू-टर्न लेगा. उसकी तरफ से बयान जारी किया जाएगा, ‘लोगों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए क्रिकेट के खेल को हानि नहीं पहुंचनी चाहिए. पाकिस्तान का यह रुख केवल बांग्लादेश में होने वाले चुनावों को लेकर है.”

उन्होंने आगे यह भी कहा कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अभी तक बॉयकॉट को लेकर आधिकारिक तौर पर ICC को सूचित नहीं किया है. आधिकारिक पुष्टि के बिना बयानबाजी का कोई मतलब नहीं है. उन्होंने कहा कि यहां सबसे ज्यादा नुकसान क्रिकेटरों को हो रहा है.

आपको बताते चलें कि भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव कह चुके हैं कि टीम इंडिया, 15 फरवरी को कोलंबो जाएगी और मैदान में मौजूद रहेगी. खेलना या ना खेलना, पाकिस्तान का फैसला होगा, लेकिन भारतीय टीम सभी नियमों का पालन करते हुए कोलंबो में उपस्थित रहेगी.

यह भी पढ़ें:

WPL फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली टीम बनी, RCB को 204 का लक्ष्य



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks