Last Updated:
सोशल मीडिया की दुनिया जितनी तेज और चमकदार दिखती है, उतनी ही तनावपूर्ण भी होती है. खासकर फिल्मी सितारों के लिए यह दबाव और भी बढ़ जाता है, जहां हर बदलाव के साथ यूजर्स के कमेंट्स से गुजरना पड़ता है. राजकुमार राव की पत्नी और एक्ट्रेस पत्रलेखा भी ट्रोल हो रही हैं. मां बनने के बाद उनके बढ़ते वजन को लेकर लोग लगातार कमेंट्स कर रहे हैं.

राजकुमार राव और पत्रलेखा 4 महीने पहले पेरेंट्स बने. पत्रलेखा ने एक बेबी गर्ल को जन्म दिया. मां बनने के बाद पत्रलेखा का वजन काफी बढ़ गया है. इस पर वह लगातार ट्रोल हो रही हैं. इस पर पत्रलेखा ने ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया. उन्होंने एक नोट अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया है. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @patralekhaa)

पत्रलेखा ने लिखा कि उन्होंने हाल ही में एक बच्ची को जन्म दिया है और यह उनके शरीर में आए बदलाव का सबसे बड़ा कारण है. पत्रलेखा ने उन लोगों को निशाने पर लिया, जो लगातार उनके बढ़ते हुए वजन पर सवाल उठा रहे हैं. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @patralekhaa)

पत्रलेखा ने नाराजगी जाहिर करते हुए लिखा, “मुझे क्या हुआ है, इसका जवाब यही है कि मैंने अभी-अभी एक बच्चे को जन्म दिया है. यह बदलाव पूरी तरह से प्राकृतिक प्रक्रिया का हिस्सा है. लोगों को ऐसा लगता है जैसे मैंने जरूरत से ज्यादा खा लिया हो, जबकि सच्चाई यह है कि मैंने इस दौरान एक नई जिंदगी को जन्म दिया है.” (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @patralekhaa)
Add News18 as
Preferred Source on Google

पत्रलेखा ने लिखा,”प्रेग्नेंसी के दौरान और उसके बाद शरीर में बदलाव आना पूरी तरह सामान्य बात है, लेकिन सोशल मीडिया पर लोग बिना समझे तुरंत कमेंट कर देते हैं. मैंने पहाड़ नहीं खाया है, बल्कि एक बच्चे को जन्म दिया है.” (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @patralekhaa)

पत्रलेखा ने लिखा, “मैं अपनी मातृत्व की जिम्मेदारी निभा रही हूं और साथ ही दो फिल्मों के निर्माण का काम भी संभाल रही हूं, जो बिल्कुल भी आसान नहीं है.” बता दें, राजकुमार राव और सान्या मल्होत्रा स्टारर ‘टोस्टर’ की वह प्रोड्यूसर बनी हैं. फिल्म नेटफ्लिक्स पर 15 अप्रैल को रिलीज हुई. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @patralekhaa)

पत्रलेखा ने अपने पोस्ट के आखिर में लोगों से भावनात्मक अपील की और लिखा, “अगर मेरे हाथ में होता तो मेरा शरीर ऐसा न होता, लेकिन यह पूरी तरह शरीर की स्वाभाविक प्रतिक्रिया है. मैंने लोगों से आग्रह किया कि किसी भी महिला के शरीर पर कमेंट करने से पहले उसके हालात और संघर्ष को समझने की कोशिश करें. हर किसी को थोड़ा तो दयालु बनना चाहिए.”

बता पत्रलेखा और अभिनेता राजकुमार राव ने पिछले साल 15 नवंबर को अपने पहले बच्चे का स्वागत किया था. दोनों ने एक ज्वाइंट पोस्ट के जरिए फैंस को इसकी जानकारी दी थी. कपल ने अपनी बेटी का नाम पार्वती पॉल राव रखा. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @patralekhaa)

‘टोस्टर’ के अलावा, पत्रलेखा ने कीर्ति सुरेश और राजकुमार राव स्टारर रफ्तार को भी प्रोड्यूस किया है. यह फिल्म 24 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. वह सोशल मीडिया पर इन दोनों फिल्मों का लगातार प्रमोशन कर रही हैं. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @patralekhaa)
