May 31, 2026
aditya-roy-kapur-2026-01-2c050d3e157502a1b1341bb1550c0b67-16x9.jpg
Spread the love


Last Updated:

बॉलीवुड में फिल्मों को लेकर अफवाहें उड़ना कोई नई बात नहीं है, लेकिन कई बार ये खबरें सच्चाई से कोसों दूर होती हैं. कुछ ऐसा ही आदित्य रॉय कपूर और निर्देशक मोहित सूरी को लेकर वायरल हो रही खबर के साथ भी हुआ है. अचानक खबरें आने लगीं कि एक्टर ने मोहित सूरी की अगली फिल्म छोड़ दी है. अब खुद आदित्य ने इन खबरों पर रिएक्ट किया है.

ख़बरें फटाफट

मोहित सूरी की फिल्म छोड़ दी? आदित्य रॉय कपूर ने तोड़ी चुप्पी एक्टर ने दिया करारा जवाब

नई दिल्ली. आदित्य रॉय कपूर को इडंस्ट्री में बड़ी पहचान मोहित सूरी की फिल्म से ही मिली थी. अब खबर आ रही है कि आदित्य ने मोहित सूरी की फिल्म को अलविदा कह दिया है. अब इस खबर पर खुद आदित्य ने चुप्पी तोड़ी है. उनका कहना है कि हम तो सिर्फ क्रिकेट खेलने मिलते हैं.

मोहित सूरी की फिल्म आशिकी 2 से ही आदित्य रॉय कपूर की किस्मत चमकी थी. इस फिल्म के बाद इडंस्ट्री में उनकी पहचान एक्टर के बजाय स्टार के तौर पर होने लगी थी. इस फिल्म के बाद वह उनके साथ कई बार काम कर चुके हैं. अब उनकी फिल्म छोड़ने पर आदित्य ने अपनी राय जाहिर की है.

अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी

काफी समय से आदित्य रॉय कपूर के मोहित सूरी की फिल्म छोड़ने के चर्चे हो रहे हैं. लेकिन अब एक्टर ने इस खबर को पूरी तरह अफवाह बताया है. एक्टर ने इस अफवाह पर विराम लगाते हुए कहा कि वो और मोहित सूरी काम के लिए नहीं सिर्फ क्रिकेट खेलने के लिए एक दूसरे से मिलते हैं. कुछ समय से आदित्य रॉय कपूर मोहित सूरी की आने वाली फिल्म को लेकर बातचीत हो रही थी कि लेकिन फिर खबर आई कि एक्टर ने ये फिल्म छोड़ दी. लेकिन एक्टर ने साफ कर दिया है कि इसमें कोई सच्चाई नहीं.

कास्टिंग को लेकर किया खुलासा

आदित्य के करीबी सूत्रों ने खुलासा किया है कि इस तरह की खबरे सिर्फ अफवाह है. अभिनेता और निर्देशक के बीच इस फिल्म को लेकर न तो कोई मीटिंग हुई और न ही कास्टिंग को लेकर कोई चर्चा हुई है. सूत्र ने बताया कि आदित्य को लेकर जो भी लिखा गया,उसमें को सच्चाई नहीं है. खुद आदित्य रॉय कपूर ने कहा कि ये रिपोर्ट बिल्कुल गलत है. मोहित और मैं सिर्फ क्रिकेट खेलने के लिए मिलते हैं,काम के लिए नहीं.

बता दें कि मोहित सूरी की एक अनटाइटल्ड प्रोजेक्ट को लेकर काफी समय से चर्चा हो रही है. खबर है कि फिल्म अभी शुरुआती स्टेज में है और स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है, कास्टिंग को लेकर अभी बात नहीं हुई है.

About the Author

authorimg

Munish Kumar

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार का डिजिटल मीडिया में 9 सालों का अनुभव है. एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू और इंटरव्यू में विशेषज्ञता है. मुनीष ने जामिया मिल्लिया इ…और पढ़ें

homeentertainment

मोहित सूरी की फिल्म छोड़ दी? आदित्य रॉय कपूर ने तोड़ी चुप्पी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks