May 30, 2026
imran-khan-2025-12-c65e2ef6d1c23a23f160838b6a897677-16x9.jpg
Spread the love


Last Updated:

बॉलीवुड में नेपोटिज़्म की बेहस आज भले ही तेज़ हो गई हो, लेकिन ये मुद्दा नया नहीं है. सालों पहले जब इमरान खान ने फिल्म ‘जाने तू या जाने ना’ से डेब्यू किया था, तब भी उन्हें स्टार किड होने के ताने सुनने पड़े थे. अब इमरान ने अपने हालिया इंटवरव्यू में इस बात का खुलासा किया है कि उन्होंने स्टारकिड होने के नाते नहीं, बल्कि अपने टैलेंट के दम पर अब तक काम किया है.

ख़बरें फटाफट

'रणबीर कपूर पर कोई सवाल नहीं उठाता', नेपोटिज्म पर इमरान खान ने खोली परतेंZoom

इमरान खान ने उठाए सवाल

नई दिल्ली. आमिर खान के भांजे इमरान खान ने जब फिल्म ‘जाने तू या जाने ना’ से डेब्यू किया तो उस वक्त लोगों ने उनके काम से ज्यादा उन्हें उनके स्टारकिड होने को लेकर जज किया था.अब एक्टर ने इस पर अपनी राय जाहिर की है. उनका कहना है कि इंडस्ट्री में नेपोटिज़्म की बहस कोई नई नहीं है. भले ही ये मुद्दा कंगना रनौत के कॉफी विद करण शो में आने के बाद सामने आया हो, लेकिन उससे पहले भी कई स्टारकिड को इस मुद्दे पर प्रताड़ित किया गया है.

मामा की प्रोड्यूस की गई फिल्म से ली एंट्री

इमरान खान ने डेब्यू करते ही इंडस्ट्री में अपनी अलग जगह बना ली थी. इस फिल्म को उनके मामा आमिर खान ने भी प्रोड्यस किया था. जिसकी वजह से लोगों ने ये सवाल उठाया था कि उन्हें ये फिल्म आसानी से इसी के चलते मिली है, क्योंकि उससे आमिर खान जुड़े थे.इस इमरान ने कहा कि अगर मैं आज भी एक्टिंग करियर की शुरुआत करता तो लोग आज भी इसी तरह के सवाल उठाते.

फरहान अख्तर-ऋतिक रोशन का किया जिक्र

इमरान खान ने मजाकिया अंदाज में अपनी बात रखते हुए कहा कि लोगों को दिक्कत नेपोटिज़्म से नहीं, बल्कि काम की क्वालिटी से होती है. अगर किसी फिल्म इडंस्ट्री से जुड़े या फिल्मी घराने से आए एक्टर की फिल्म खराब परफॉर्म करती है तो लोग नेपोटिज्म की बातें ज्यादा करते हैं. लेकिन अगर आपने अच्छा काम किया या फिल्म हिट हुई तो कोई इस पर बात नहीं करता. फरहान अख्तर, जोया अख्तर और ऋतिक रोशन का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि ये सभी फिल्मी बैकग्राउंड से आते हैं, लेकिन क्या उनके टैलेंट पर कोई सवाल उठाता है.

बता दें कि इमरान खान ने रणबीर कपूर के नाम का जिक्र करते हुए कहा कि रणबीर भी तो फिल्मी बैकग्राउंड से ही हैं. उनके परिवार ने तो इंडस्ट्री की नींव रखी है. लेकिन वह आज भी टैलेंटेड और दमदार एक्टर हैं. इसलिए कोई उन्हें लेकर इस तरह के ताने नहीं कसता. इसलिए असली वजह यही है कि आखिर आपका काम कैसा चल रहा है.

About the Author

authorimg

Munish Kumar

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार का डिजिटल मीडिया में 9 सालों का अनुभव है. एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू और इंटरव्यू में विशेषज्ञता है. मुनीष ने जामिया मिल्लिया इ…और पढ़ें

homeentertainment

‘रणबीर कपूर पर कोई सवाल नहीं उठाता’, नेपोटिज्म पर इमरान खान ने खोली परतें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks