June 17, 2026
Jaya-Bachchan-2025-12-ed3cd5dfa5e7bfca6c816fb80086e0fb-16x9.jpg
Spread the love


Last Updated:

हिंदी सिनेमा की बेबाक एक्ट्रेस जया बच्चन अक्सर अपने बयान को लेकर चर्चा में रहती हैं. बीते कुछ समय से वह पैपराजी पर दिए गए बयान को लेकर काफी चर्चा में रही हैं. पैपराजी के साथ तो उन्हें अक्सर गुस्सा करते देखा गया है. बीते दिनों में भी उन्होंने पैप्स के कपड़ों को लेकर बयान जारी किया था. इसके बाद अब इस मामले पर मशहूर पैपराजी वरिंदर चावला ने भी अपनी राय जाहिर की है.

ख़बरें फटाफट

‘रेड कार्पेट नहीं पसंद तो बैक एंट्री से आइए’, जया बच्चन को लेकर कही बड़ी बातजया बच्चन की बात से टूटा दिल . (फाइल फोटो)

नई दिल्ली. जया बच्चन जब कभी कहीं किसी इवेंट में नजर आती हैं, तो अक्सर उनके फोटोज वीडियो वायरल हो जाते हैं. उन्होंने अपने करियर में ज्यादातर सीधी सिंपल लड़की के रोल ही निभाए हैं. लेकिन अब आकर सोशल मीडिया पर उनको जो वीडियो सामने आती हैं, उनमें वह लोगों को फटकारते ही नजर आती हैं.

जया बच्चन की वीडियो देख अक्सर सोशल मीडिया पर यूजर की कमेंट की बाढ़ आ जाती है. बीते दिनों उन्होंने पैपराजी को लेकर कुछ ऐसा कह दिया कि अब उनका रिएक्शन सामने आया है. अब वरिंद्र चावला ने साफ कहा कि जय बच्चन की बातों से उन्हें और उनकी टीम को काफी बुरा लगा है.

पैपराजी का सामने आया रिएक्शन

सिद्धार्थ कन्नन को दिए इंटरव्यू में वरिंदर चावला ने कहा कि जय जी ने पैप्स के बारे में जो कुछ भी कहा उससे हमें और हमारी टीम को बहुत दुख पहुंचा है. मेरी टीम के लोग आहत हुए हैं. अपनी बात रखने के कई तरीके होते हैं, लेकिन ऐसा कहना सही नहीं था. उन्होंने ये भी बताया कि कई बड़े सितारों ने मीडिया के साथ बहुत अच्छे से पेश आते हैं. सबकी अपनी कुछ सीमाए हैं.

जया बच्चन को लेकर कही बड़ी बात

अपनी बात आगे रखते हुए उन्होंने बताया, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर, रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण, अनुष्का शर्मा और विराट कोहली और न जाने कितने ही ऐसी स्टार्स जिनका शायद मैंने नाम नहीं लिया, वो हमें चाय पर बुलाकर बड़े ही प्यार से कहते हैं उनके बच्चों की फोटो न ली जाएं. अब तक हमने उनकी इस रिक्वेस्ट को नजरअंदाज नहीं किया है. फिर जया जी एक बार कह दें कि मुझे फोटो नहीं खिंचवानी हैं तो हम खुद ही उन्हें क्लिक करना बंद कर दें. हमारी टीम ने कभी उनके साथ बदतमीजी नहीं की.पता नहीं वह हमेशा इतने गुस्से में ही क्यों रहती हैं.’

वरिंद्र ने अपने बात रखते हुए कहा कि हर इवेंट में कैमरों से बचने के आसान रास्ते होते हैं.किसी भी इवेंट में चले जाओं, वहां की दो एंट्री होती हैं. एक रेड कार्पेट और दूसरी बैक एंट्री.अगर आप चाहते हैं कि आपकी फोटो न ली जाए तो आप पीछे के रास्ते से आ जाइए. पीआर टीम और इवेंट ऑर्गनाइजर भी वहां से लाने में आपकी हेल्प करते हैं. फिर आप जानबूझकर रेड कार्पेट पर चलें और फिर हंगामा करें, ये बात हमारी समझ में नहीं आती.’

बता दें कि बर्खा दत्त के शो ‘मोजो स्टोरी’ में बयान में जया बच्चन ने पैपराजी पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि ये जो बाहर गंदे और टाइट पैंट पहनकर, हाथ में मोबाइल लेकर घूमते हैं, इन्हें लगता है कि मोबाइल है तो किसी की भी फोटो ले सकते हैं. कुछ भी बोल सकते हैं. ये लोग कहां से आते हैं, इनकी पढ़ाई-लिखाई क्या है, बैकग्राउंड क्या है?

About the Author

authorimg

Munish Kumar

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार का डिजिटल मीडिया में 9 सालों का अनुभव है. एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू और इंटरव्यू में विशेषज्ञता है. मुनीष ने जामिया मिल्लिया इ…और पढ़ें

homeentertainment

‘रेड कार्पेट नहीं पसंद तो बैक एंट्री से आइए’, जया बच्चन को लेकर कही बड़ी बात



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks