May 26, 2026
77-2026-01-9fe10d06e812bbba3c2ef1f9093bc314-16x9.jpg
Spread the love

Last Updated:

अपनी बुलंद और गहरी आवाज के साथ-साथ शानदार कद-काठी के लिए मशहूर यह एक्टर इन दिनों चर्चा के केंद्र में है. बहुत कम लोग जानते हैं कि आज ओटीटी पर राज कर रहा यह सितारा कभी करीना कपूर की फिल्म में एक बेहद छोटे से किरदार में नजर आया था. फिल्मों में पहचान बनाने से पहले उन्होंने टीवी का रुख किया और घर-घर में अपनी जगह बनाई. लेकिन अब वक्त बदल चुका है. उनकी हालिया क्राइम थ्रिलर सीरीज नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है. इसमें उनका खूंखार अवतार दर्शकों को अपना दीवाना बना रहा है.

sharad kelkar, sharad kelkar, kareena kapoor hulchul, sharad kelkar tv shows, taskaree series, taskaree trending on ott netflix, करीना कपूर, शरद केलकर, शरद केलकर टीवी शोज, तस्करी नेटफ्लिक्स, तस्करी ओटीटी

नई दिल्ली. ग्वालियर में जन्मे शरद केलकर बॉलीवुड के उन चुनिंदा सितारों में से हैं, जो अपनी वर्सेटिलिटी के लिए जाने जाते हैं. मार्केटिंग में एमबीए करने के बाद उन्होंने फिटनेस ट्रेनर और मॉडल के रूप में करियर शुरू किया था. उनकी शानदार कद-काठी और दमदार आवाज ने उन्हें शुरू से ही एक अलग पहचान दिलाई. आज वह न केवल एक बेहतरीन एक्टर हैं, बल्कि अपनी जादुई आवा और अभिनय के दम पर इंडस्ट्री में अपनी खास जगह बना चुके हैं.

sharad kelkar, sharad kelkar, kareena kapoor hulchul, sharad kelkar tv shows, taskaree series, taskaree trending on ott netflix, करीना कपूर, शरद केलकर, शरद केलकर टीवी शोज, तस्करी नेटफ्लिक्स, तस्करी ओटीटी

शरद पहली बार बड़े पर्दे पर प्रियदर्शन की कॉमेडी फिल्म ‘हलचल’ (2004) में नजर आए थे, जहां उन्होंने करीना कपूर के अपोजिट एक छोटा सा रोल निभाया था. भले ही यह रोल बहुत छोटा था, लेकिन इसी फिल्म ने उनके लिए बॉलीवुड के दरवाजे खोले और उन्हें पहली बार सिनेमा की दुनिया का स्वाद चखाया.

sharad kelkar, sharad kelkar, kareena kapoor hulchul, sharad kelkar tv shows, taskaree series, taskaree trending on ott netflix, करीना कपूर, शरद केलकर, शरद केलकर टीवी शोज, तस्करी नेटफ्लिक्स, तस्करी ओटीटी

‘हलचल’ के बाद शरद केलकर को असली पहचान टीवी की दुनिया से मिली. ‘सात फेरे-सलोनी का सफर’ और ‘बैरी पिया’ जैसे शोज ने उन्हें घर-घर में मशहूर कर दिया. उन्होंने साबित कर दिया कि वह सिर्फ एक अच्छी कद-काठी वाले एक्टर नहीं हैं, बल्कि रोमांटिक हीरो से लेकर विलेन तक, हर किरदार को बखूबी निभा सकते हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

sharad kelkar, sharad kelkar, kareena kapoor hulchul, sharad kelkar tv shows, taskaree series, taskaree trending on ott netflix, करीना कपूर, शरद केलकर, शरद केलकर टीवी शोज, तस्करी नेटफ्लिक्स, तस्करी ओटीटी

इसके बाद शरद ने फिर से फिल्मों का रुख किया, लेकिन इस बार वह और भी दमदार किरदारों के साथ लौटे. संजय लीला भंसाली की ‘गोलियों की रासलीला राम-लीला’ (2013) उनके करियर का बड़ा मोड़ साबित हुई. इसके बाद ‘मोहनजोदारो’ और मराठी सुपरहिट फिल्म ‘लय भारी’ में उनके काम को काफी सराहा गया.

sharad kelkar, sharad kelkar, kareena kapoor hulchul, sharad kelkar tv shows, taskaree series, taskaree trending on ott netflix, करीना कपूर, शरद केलकर, शरद केलकर टीवी शोज, तस्करी नेटफ्लिक्स, तस्करी ओटीटी

साल 2020 में आई अजय देवगन की फिल्म तानाजी: द अनसंग वॉरियर में छत्रपति शिवाजी महाराज के किरदार ने तो जैसे इतिहास ही रच दिया. शरद ने जिस गरिमा और गंभीरता के साथ इस भूमिका को निभाया, उसकी हर तरफ तारीफ हुई. इस एक रोल ने फिल्म इंडस्ट्री में एक पावरफुल परफॉर्मर के तौर पर उनकी साख पर मुहर लगा दी.

sharad kelkar, sharad kelkar, kareena kapoor hulchul, sharad kelkar tv shows, taskaree series, taskaree trending on ott netflix, करीना कपूर, शरद केलकर, शरद केलकर टीवी शोज, तस्करी नेटफ्लिक्स, तस्करी ओटीटी

शरद केलकर की भारी आवाज ही उनकी सबसे बड़ी ताकत बन गई. उन्होंने ‘बाहुबली’ सीरीज, ‘आदिपुरुष’ और ‘सालार’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में प्रभास के किरदार को अपनी आवाज दी, जिसने इन किरदारों में जान फूंक दी. आज उनकी डबिंग का काम खुद में एक मिसाल बन चुका है. लोग फिल्म के सीन्स के साथ-साथ शरद की दमदार आवाज को भी उतना ही याद रखते हैं.

sharad kelkar, sharad kelkar, kareena kapoor hulchul, sharad kelkar tv shows, taskaree series, taskaree trending on ott netflix, करीना कपूर, शरद केलकर, शरद केलकर टीवी शोज, तस्करी नेटफ्लिक्स, तस्करी ओटीटी

शरद केलकर ने ओटीटी की दुनिया में भी अपना लोहा मनवाया. ‘द फैमिली मैन’ और ‘लंदन कॉन्फिडेंशियल’ जैसी वेब सीरीज में उनके काम की जमकर तारीफ हुई. डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर उनकी इन शानदार परफॉर्मेंस ने साबित कर दिया कि वह खुद को किसी भी माध्यम में ढाल सकते हैं और इसी वजह से वह आज की युवा पीढ़ी के भी फेवरेट बन गए हैं.

sharad kelkar, sharad kelkar, kareena kapoor hulchul, sharad kelkar tv shows, taskaree series, taskaree trending on ott netflix, करीना कपूर, शरद केलकर, शरद केलकर टीवी शोज, तस्करी नेटफ्लिक्स, तस्करी ओटीटी

जनवरी 2026 में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई वेब सीरीज ‘तस्करी: द स्मगलर्स वेब’ इन दिनों काफी चर्चा में है. नीरज पांडे के निर्देशन में बनी इस क्राइम थ्रिलर में शरद केलकर के साथ इमरान हाशमी के साथ स्क्रीन शेयर किया है. इस सीरीज में शरद ने मेन विलेन का किरदार निभाया है, जिसे उन्होंने अपने करियर का अब तक का सबसे डार्क रोल बताया है. इन दिनों यह सीरीज ओटीटी की टॉप 10 लिस्ट में नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

करीना की फिल्म में मिला था छोटा रोल, अब नं. 1 पर ट्रेंड कर रही एक्टर की सीरीज

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks