June 4, 2026
bc86ad4fa865388c9551e96780ab4f2a17805582330011212_original.jpg
Spread the love


विराट कोहली को इंटरनेशनल में खेलते देखने का इंतजार कर रहे फैंस को बड़ा झटका लगा है. हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण वह अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली 3 मैचों की वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं. हालांकि इसको लेकर BCCI का आधिकारिक ऐलान करना अभी बाकी है, लेकिन कोहली के रिप्लेसमेंट पर चर्चा तेज हो गई है. जानिए इसके लिए कौन से खिलाड़ी मजबूत दावेदार हैं.

विराट कोहली IPL 2026 में खेल रहे थे. उनकी टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लगातार दूसरा खिताब जीता. कोहली का व्यक्तिगत प्रदर्शन भी शानदार रहा, उन्होंने 675 रन बनाए और फाइनल में 75 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली. फाइनल में बल्लेबाजी के दौरान वह हैमस्ट्रिंग की समस्या से जूझते हुए नजर आए, कई बार मैच रोका और फिजियो को मैदान पर आकर उन्हें उपचार देना पड़ा. हालांकि वह अंत तक टिके रहे और विजयी रन उन्हीं के बल्ले से आया. लेकिन उनकी चोट गंभीर है और वह अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हो सकते हैं.

विराट कोहली IPL 2026 में खेल रहे थे. उनकी टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लगातार दूसरा खिताब जीता. कोहली का व्यक्तिगत प्रदर्शन भी शानदार रहा, उन्होंने 675 रन बनाए और फाइनल में 75 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली. फाइनल में बल्लेबाजी के दौरान वह हैमस्ट्रिंग की समस्या से जूझते हुए नजर आए, कई बार मैच रोका और फिजियो को मैदान पर आकर उन्हें उपचार देना पड़ा. हालांकि वह अंत तक टिके रहे और विजयी रन उन्हीं के बल्ले से आया. लेकिन उनकी चोट गंभीर है और वह अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज नहीं खेलेंगे. BCCI के एक सूत्र ने PTI से इस बात की पुष्टि की है कि कोहली इस सीरीज में नहीं खेल पाएंगे.

यह भी पढ़ें- हर टीम में 4 अफगानिस्तान और 1 आयरलैंड का खिलाड़ी होना अनिवार्य, ILT20 में लागू हुआ ये नया नियम

कोहली का रिप्लेसमेंट कौन?

विराट कोहली के बाहर होने के साथ ही सबसे बड़ा सवाल ये है कि उनका रिप्लेसमेंट कौन होगा? इसके लिए 4 खिलाड़ियों के नाम सामने आ रहे हैं. राजस्थान रॉयल्स के ओपनर बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल का नाम सबसे आगे हैं. ऋतुराज गायकवाड़, देवदत्त पडिक्कल और तिलक वर्मा भी संभावित विकल्प हैं. 

जायसवाल की बात करें तो भारत की पिछली वनडे सीरीज में वह शामिल थे, हालांकि वो अंतिम 11 में जगह नहीं बना पाए थे. ऋतुराज गायकवाड़ पिछले साल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में चुने गए थे. देखना होगा विराट कोहली का रिप्लेसमेंट किसे चुना जाता है.

यह भी पढ़ें- अफगानिस्तान ने खेले कुल 12 टेस्ट, भारत से भी हो चुकी है भिड़ंत, जानें कितने जीते और कितने हारे

भारत का ODI स्क्वॉड

शुभमन गिल, रोहित शर्मा*, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या*, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बरार, हर्ष दुबे.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks