August 1, 2026
arun-2026-01-8a9bbdc347740cecd9d3c00300f9415e-16x9.jpg
Spread the love


Last Updated:


अरुण गोविल ने रामानंद सागर की ‘रामायण’ में राम का किरदार अदा किया था और अब वो ‘रामायण’ फिल्म में महाराज दशरथ के रोल में दिखेंगे. इसपर एक्टर की को-स्टार दीपिका ने कहा कि उन्हें दशरथ के रोल में देखना अजीब होगा. अरुण गोविल ने अब इसपर पलटवार किया है.

ख़बरें फटाफट

''दशरथ' बन अजीब लगेंगे', दीपिका चिखलिया के कमेंट पर अरुण गोविल का पलटवारअरुण गोविल और दीपिका ने रामायण में साथ काम किया था.

नई दिल्ली.  टीवी सीरियल ‘रामायण’ से घर-घर में भगवान राम के रूप में पहचाने जाने वाले अभिनेता अरुण गोविल अब एक बिल्कुल नए किरदार में दर्शकों के सामने आने वाले हैं. दशकों से राम की छवि में बसे अरुण गोविल को नितेश तिवारी की अपकमिंग फिल्म ‘रामायण’ में राजा दशरथ के रूप में देखा जाएगा. स्वाभाविक है कि यह बदलाव दर्शकों के साथ-साथ उनके पुराने को-स्टार्स के लिए भी चर्चा का विषय बना हुआ है.

इसको लेकर टीवी रामायण में माता सीता की भूमिका निभाने वाली दीपिका चिखलिया की प्रतिक्रिया भी सामने आई. उन्होंने कहा कि अरुण गोविल को राम के अलावा किसी और किरदार में देखना उनके लिए थोड़ा अजीब है.

दीपिका के बयान पर अरुण गोविल ने किया रिएक्ट

दीपिका की इस टिप्पणी पर आईएएनएस से बात करते हुए अरुण गोविल ने कहा, ‘यह दीपिका का निजी नजरिया है और हर किसी को अपने विचार रखने का अधिकार है. मैं उनके विचारों का सम्मान करता हूं. मैंने अपने पुराने किरदार को कभी छोड़ा नहीं है, लेकिन एक कलाकार के तौर पर नए किरदार को पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाना भी जरूरी है’.

महाराजा दशरथ के रोल में दिखेंगे अरुण गोविल

फिल्म ‘रामायण’ में भगवान राम की भूमिका रणबीर कपूर, माता सीता के रूप में साई पल्लवी, रावण के किरदार में यश, हनुमान के रूप में सनी देओल और लक्ष्मण की भूमिका में रवि दुबे नजर आएंगे.रणबीर कपूर के साथ काम करने के अनुभव को साझा करते हुए अरुण गोविल ने कहा कि रणबीर न सिर्फ बेहतरीन अभिनेता हैं, बल्कि एक अच्छे इंसान भी हैं.

उन्होंने बताया कि सेट पर सभी कलाकारों के बीच सकारात्मक और सहयोगी माहौल रहा, जो इतने बड़े प्रोजेक्ट के लिए बेहद अहम है. अपने राजा दशरथ के किरदार को लेकर अरुण गोविल ने कहा कि वह इस भूमिका के जरिए एक पिता की भावनाओं, जिम्मेदारियों और संघर्ष को दर्शकों तक पहुंचाना चाहते हैं. उनके मुताबिक, दशरथ सिर्फ एक शक्तिशाली राजा नहीं, बल्कि गहरे स्नेह और पीड़ा से भरे पिता भी हैं.

About the Author

authorimg

Pranjul Singh

प्रांजुल सिंह 3.5 साल से न्यूज18 हिंदी से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने Manorama School Of Communication (MASCOM) से जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन में डिप्लोमा किया है. वो 2.5 साल से एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रही है…और पढ़ें

homeentertainment

”दशरथ’ बन अजीब लगेंगे’, दीपिका चिखलिया के कमेंट पर अरुण गोविल का पलटवार



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks