April 24, 2026
surya-dev-2026-2026-01-5ae69c1504a3106787e46be0f7eab3e4-16x9.jpg
Spread the love


होमराशि

एकादशी पर सूर्य का भरणी नक्षत्र में गोचर, 4 राशियों के लिए गोल्डन टाइम शुरू

Last Updated:

Surya Gochar 2026 In Bharani Nakshatra: मोहिनी एकादशी का व्रत 27 अप्रैल को किया जाएगा और इस दिन ग्रहों के राजा सूर्य देव भरणी नक्षत्र में गोचर करेंगे. इस नक्षत्र में सूर्यदेव लगभग 15 दिन तक रहेंगे और 4 राशियों पर विशेष कृपा बरसाएंगे. इन राशियों को पर्सनल व प्रफेशनल लाइफ में फायदा होगा और कई अधूरे कार्य इस अवधि में पूरे हो जाएंगे. आइए जानते हैं सूर्य का भरणी नक्षत्र में गोचर किन किन राशियों के लिए लाभदायक रहेगा.

एकादशी पर सूर्य का भरणी नक्षत्र में गोचर, 4 राशियों के लिए गोल्डन टाइम शुरूZoom

Surya Gochar 2026: सूर्य ग्रह 27 अप्रैल दिन सोमवार को भरणी नक्षत्र में गोचर करने वाले हैं और इस दिन मोहिनी एकादशी का व्रत किया जाएगा. मोहिनी एकादशी के दिन सूर्य का गोचर ज्योतिष शास्त्र में काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को आत्मा, पिता, आत्मविश्वास, नेतृत्व आदि कारक ग्रह माना गया है. सूर्य जब एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं, तब उसका प्रभाव देश दुनिया समेत मेष से मीन तक पड़ता है. सूर्य 11 मई तर भरणी नक्षत्र में रहेंगे, इसके बाद कृतिका नक्षत्र में गोचर कर जाएंगे, ऐसे में लगभग 15 दिन तक तुला समेत 4 राशियों के लिए गोल्डन टाइम शुरू होने वाला है. एकादशी के दिन सूर्य का गोचर इन 4 राशियों के लिए सुख-सौभाग्य के दरवाजे खोलेगा और श्रीहरि की भी कृपा बनी रहेगी. आइए जानते हैं मोहिनी एकादशी के दिन सूर्य का भरणी नक्षत्र में गोचर किन किन राशियों के लिए फायदेमंद रहने वाला है…

सूर्य गोचर का मेष राशि पर प्रभाव

सूर्य का भरणी नक्षत्र में गोचर मेष राशि वालों के लिए अच्छा रहेगा, इस अवधि में मेष राशि वालों का मकान व वाहन खरीदने का सपना पूरा होगा. मेष राशि वाले अगर घरेलू समस्याओं से परेशान हैं तो आपको इस अवधि में आपको राहत मिल सकती है और आगे के लिए चीजें काफी सरल भी हो जाएंगी. सूर्य गोचर के प्रभाव से आपके मान-सम्मान के साथ-साथ धन में भी अच्छी वृद्धि होगी और 15 दिन की इस अवधि में आपको पूरा अटका धन मिलने के योग बन रहे हैं. अगर आप नया बिजनेस शुरू करने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यह अवधि में आपके लिए उत्तम रहेगी.

सूर्य गोचर का सिंह राशि पर प्रभाव

सूर्य का भरणी नक्षत्र में गोचर आपके लिए शुभ रहेगा क्योंकि सूर्य आपकी ही राशि के स्वामी हैं. सूर्य को गोचर से सिंह राशि वालों का इस अवधि में भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और आपके द्वारा सोचे गए सभी कार्य एक एक करके पूरे हो जाएंगे. अगर आप कहीं बाहर घूमने जाना चाहते हैं तो इस अवधि में आपकी इच्छा पूरी होगी. साथ ही बिजनेस करने वालों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और आप दिन दोगुना रात चौगुनी तरक्की करेंगे. परिवार की सभी जरूरतों को पूरा कर पाने में सक्ष्म होंगे और माता-पिता व संतान की सेहत अच्छी रहेगी.

सूर्य गोचर का तुला राशि पर प्रभाव

सूर्य का नक्षत्र गोचर तुला राशि वालों के लिए सुख-सौभाग्य के द्वार खोलेगा. अगर आप स्वास्थ्य संबंधी से परेशान हैं तो आपको आरोग्य की प्राप्ति होगी और शारीरिक व मानसिक रूप से पूरी तरह फिट रहेंगे. आपके बिजनेस में चल रहीं समस्याएं दूर होंगी और किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति का साथ मिलने से पर्सनल व प्रफेशनल लाइफ की समस्या दूर होगी. सूर्य गोचर के प्रभाव से आपकी संपत्ति में इजाफा होने के योग बन रहे हैं और संतान की तरक्की से मन प्रसन्न भी होगा. धार्मिक कार्यों में आपका मन लगेगा और गरीब व जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए आगे आएंगे, जिससे समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी.

सूर्य गोचर का कुंभ राशि पर प्रभाव

सूर्य के नक्षत्र गोचर से कुंभ राशि वालों को कई विवादों और परेशानियों से मुक्ति मिलेगी. अगर आप काफी समय से नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो 11 मई तक आपकी इच्छा पूरी होने के योग बन रहे हैं. रिश्तेदारी में अगर कोई परेशानी चल रही है तो वह बातचीत के माध्यम से दूर करें, आपको आगे बड़े कार्य करने हैं इसलिए इन छोटी-छोटी चीजों में अपना समय व्यर्थ ना करें और रिश्तों को सुधारने का प्रयास करेंगे. दोस्तों के साथ आपको इस अवधि में कहीं बाहर घूमने जाने का अवसर मिलेगा, जिसेस आपको काफी रिलैक्स होगा.

About the Author

authorimg

Parag Sharma

पराग शर्मा एक अनुभवी धर्म एवं ज्योतिष पत्रकार हैं, जिन्हें भारतीय धार्मिक परंपराओं, ज्योतिष शास्त्र, मेदनी ज्योतिष, वैदिक शास्त्रों और ज्योतिषीय विज्ञान पर गहन अध्ययन और लेखन का 12+ वर्षों का व्यावहारिक अनुभव ह…और पढ़ें





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks