Last Updated:
Bollywood Superhit Song : बॉलीवुड में सुपरहिट गानों के पीछे की कहानियां उतनी ही दिलचस्प हैं. कहा जाता है कि हर गाने की एक मंजिल होती है. जब तक मंजिल नहीं मिलती, गाना या तो रिजेक्ट हो जाता है, या फिर दूसरी फिल्म में जगह पाता है. 70 के दशक में ऐसा ही कुछ इस सुपरहिट गाने के साथ हुआ था. गाना रिकॉर्ड होने के बाद पूरे पांच साल तक बक्से में बंद रहा. 5 साल बाद जब उसी एक्टर की दूसरी फिल्म में आया तो इतिहास रच दिया. यह भी दिलचस्प है कि दोनों ही फिल्में सुपरहिट साबित हुईं. एक फिल्म की कहानी तो ‘एनिमल’ से भी मिलती-जुलती थी. दोनों ही फिल्मों की गिनती बॉलीवुड की कल्ट हिट मूवी में होती है. दिलचस्प बात यह है कि एक फिल्म में किशोर कुमार ने तो दूसरी में मोहम्मद रफी ने कालजयी रोमांटिक गाना गाया था.

70-80 का दशक फिल्मों से ज्यादा उसके कर्णप्रिय गानों के लिए जाना जाता था. गाने फिल्मों की पहचान हुआ करते थे. 1975 में ऐसी ही एक फिल्म आई थी जिसका एक गाना रिकॉर्ड तो हो गया लेकिन बाद में मूवी से हटा दिया गया. पूरे पांच साल बाद यही गाना उसी एक्शन हीरो की गैंगस्टर बेस्ड फिल्म में आया. इस गाने ने अपना ऐसा जादू बिखेरा कि फिल्म की पहचान बन गया. जीनत अमान को ताउम्र पहचान देकर गया. वो गाना कोई और नहीं बल्कि ‘आप जैसा कोई मेरी जिंदगी में आए, तो बात बन जाए’ था, जिसे गीतकार इंदीवर ने लिखा था. यह गाना 1975 में एक फिल्म में जगह नहीं बना पाया था. 5 साल बाद जब यही गाना दूसरी फिल्म में आया तो इतिहास रच दिया.

बॉलीवुड में साल 1975 को ‘दीवार’ और ‘शोले’ जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है. अमिताभ बच्चन ने अपना स्टारडम स्थापित कर लिया था. 1975 में ही बॉलीवुड के मोस्ट हैंडसम हीरो की एंट्री हुई. अफगानिस्तान में उन्होंने फिल्म की शूटिंग की. हेमा मालिनी इस फिल्म में अपने करियर मे सबसे ज्यादा खूबसूरत नजर आईं. हम धर्मात्मा मूवी की बात कर रहे हैं जिसमें फिरोज खान, हेमा मालिनी और रेखा लीड रोल में थे. नाजिर हुसैन, प्रेमनाथ, इत्मियाज खान, फरीदा जलाल, रंजीत, डैनी डेन्जोंगपा, मदन पुरी, इफ्तिखार जैसे सितारों ने कमाल का अभिनय किया था. थ्रिलर फिल्म धर्मात्मा का डायरेक्शन-प्रोडक्शन फिरोज खान ने ही किया था. यह फिल्म 1972 में आई अमेरिकन फिल्म द गॉडफादर से इंस्पायर्ड थी.

‘धर्मात्मा’ मूवी 9 मई 1975 को सिनेमाघरों में आई थी. फिल्म की स्टोरी-स्क्रीनप्ले और डायलॉग कौशल भारती ने लिखे थे. धर्मात्मा का कालजयी कैरेक्टर प्रेमनाथ ने निभाया था. फिरोज खान फिल्म की लोकेशन देखने के लिए जब अफगानिस्तान गए थे. धर्मात्मा के बेटे का रोल फिरोज खान ने निभाया. जंगूरा के रोल में डैनी खूब जचे थे. फिल्म का म्यूजिक कल्याण जी -आनंद जी ने कंपोज किया था.
Add News18 as
Preferred Source on Google

‘धर्मात्मा’ फिल्म का म्यूजिक ब्लॉकबस्टर रहा था. अपराध के बाद यह दूसरा मौका था जब कल्याण जी -आनंद जी ने फिरोज खान के साथ काम किया था. फिल्म में अफगानिस्तान और वेस्टर्न म्यूजिक का अद्भुत संगम था. फिल्म में कुल चार गाने ‘तेरे चेहरे में वो जादू है’, ‘मेरे गलियों से लोगों की यारी’, ‘क्या खूब लगती हो’, और ‘तुमने किसी से कभी प्यार किया है’ थे.

धर्मात्मा का सबसे ब्लॉकबस्टर गाना तेरे चेहरे में वो जादू है’ कविता से निकला था. गीतकार इंदीवर ने कविता फिरोज खान को सुनाई थी. कविता उन्हें पसंद आई तो पूरा गाना बनवाया. किशोर कुमार ने इसे अमर कर दिया. कई डिस्ट्रीब्यूटर्स ने फिरोज खान को सुझाव दिया था कि वो हेमा मालिनी के कैरेक्टर को जिंदा रखें. कई ने तो रेखा के कैरेक्टर को खत्म करने का सुझाव दिया. फिरोज फिल्म के बीच में शॉक वैल्यू इंपैक्ट चाहते थे. उनका फैसला सही साबित हुआ. फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई.

‘धर्मात्मा’ फिल्म का एक गाना ‘आप जैसा मेरी जिंदगी में आए तो बात बन जाए’ सॉन्ग भी रिकॉर्ड किया गया था. गाना पाकिस्तानी सिंगर नाजिया हसन ने गाया था. यह गाना फिल्म में जगह नहीं बना पाया. बाद में इसी सॉन्ग पूरे पांच साल बाद ‘कुर्बानी’ फिल्म में फिरोज खान ने शामिल किया. गाना ब्लॉकबस्टर साबित हुआ.

‘कुर्बानी’ फिल्म 20 जून 1980 में रिलीज हुई थी. फिल्म अपने समय से बहुत आगे की थी. फिल्म पूरे तीन महीने तक सिनेमाघरों में चलती रही थी. जीनत अमान ने अपनी अदाओं से दिल जीत लिया था. वो रातोंरात फीमेल स्टार बन गई थीं. फिरोज खान के निर्देशन में बनी कुर्बानी इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मूवी थी. फिरोज खान, विनोद खन्ना और जीनत अमान की तिकड़ी ने यादगार परफॉर्मेंस दी. जीनत अमान ने इस फिल्म में कैबरे डांसर का किरदार निभाया था. ‘कुर्बानी’ फिल्म ‘दा मास्टर टच’ से इंस्पायर्ड थी. दिलचस्प बात यह है कि फिरोज खान ‘धर्मात्मा’ में रेखा की जगह पहले जीनत अमान को लेना चाह्ते थे. उन्होंने सपोर्टिंग रोल करने से इनकार कर दिया था. बाद में एक दिन नशे की हालत में फिरोज खान ने उन्हें फोन पर खूब बुरा-भला कहा. ‘कुर्बानी’ में आखिरकार फिरोज ने लीड रोल दिया.

‘कुर्बानी’ एक मसाला फिल्म में जिसमें एक्शन, रोमांस और ड्रामा का तड़का था. फिल्म का स्टाइलिश अंदाज लोगों के दिल को छू गया. इस फिल्म में भी म्यूजिक कल्याण जी आनंद जी ने दिया था. फिल्म की शानदार कहानी, जानदार एक्टिंग और कर्णप्रिय गानों ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था. इसी फिल्म का एक गान ‘क्या देखते हो, सूरत तुम्हारी’ मोहम्मद रफी ने गाया था. गाना खूब मकबूल हुआ. आज भी सुपरहिट है. फिल्म की कहानी केके शुक्ला ने लिखी थी. डायलॉग कादर खान ने लिखे थे. फिल्म में अमजद खान ने कॉमिक अंदाज में रोल निभाया था. नाम भी अमजद खान ही था. ढाई करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने करीब 25 करोड़ रुपये की कमाई की थी.
