Last Updated:
फिल्म देखने पहुंचे दर्शक ऋतिक ने बताया कि उन्हें बॉर्डर 2, बॉर्डर के मुकाबले ज्यादा अच्छी लगी. उन्होंने कहा, फिल्म इतनी दमदार है कि बारिश के बावजूद हम लोग थिएटर पहुंचे. कहानी में देशभक्ति का भाव बहुत मजबूत है और हर सीन दिल को छू जाता है.
ग्रेटर नोएडा/ पवन गुप्ता: ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित गौड़ सिटी मॉल में हम हैं, जहां देशभक्ति से भरपूर फिल्म ‘बॉर्डर 2’ रिलीज होते ही दर्शकों के दिलों पर छा गई है. बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में लोग फिल्म देखने पहुंचे और थिएटर से बाहर निकलते वक्त उनके चेहरों पर जोश, गर्व और भावुकता साफ नजर आई. फिल्म देखने पहुंचे दर्शक ऋतिक ने बताया कि उन्हें बॉर्डर 2, बॉर्डर 1 के मुकाबले ज्यादा अच्छी लगी. उन्होंने कहा, फिल्म इतनी दमदार है कि बारिश के बावजूद हम लोग थिएटर पहुंचे. कहानी में देशभक्ति का भाव बहुत मजबूत है और हर सीन दिल को छू जाता है.
वहीं दर्शक राहुल ने खास तौर पर सनी देओल के रोल की तारीफ की। उन्होंने कहा, मुझे जैसे ही पता चला कि आज बॉर्डर 2 रिलीज हो रही है, मैं तुरंत यहां आ गया. सनी देओल की एक्टिंग हमेशा की तरह शानदार है. उनके डायलॉग और स्क्रीन प्रेजेंस ने फिल्म को और दमदार बना दिया.
अनिश मिश्रा अपनी पत्नी के साथ फिल्म देखने पहुंचे थे. उन्होंने बताया, “बॉर्डर 2 देखने का हमारे अंदर जुनून था. सनी देओल का रोल अच्छा लगा, हालांकि बॉर्डर 1 में उनका किरदार थोड़ा ज्यादा प्रभावशाली था, लेकिन इस फिल्म में भी इमोशन और देशभक्ति भरपूर है.
दर्शक मन्नू ने कहा, मूवी बहुत अच्छी लगी.इसका क्रेज साफ दिखाई दे रहा है।वहीं विशाल ने फिल्म को “जबरदस्त” बताते हुए कहा कि फिल्म शुरुआत से अंत तक बांधे रखती है. सबसे भावुक प्रतिक्रिया दर्शक सौरभ केसरी की रही. उन्होंने कहा, यह फिल्म बहुत ही भावुक है. आखिरी सीन ने आंखों में आंसू ला दिए. सभी कलाकारों ने शानदार अभिनय किया है. सनी देओल के साथ-साथ वरुण धवन और अहान शेट्टी ने भी अपनी एक्टिंग से प्रभावित किया.
About the Author

Pratik Shekhar is leading the entertainment section in News18 Hindi. He has been working in digital media for the last 12 years. After studying from Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Co…और पढ़ें
