May 2, 2026
2026-05-02T204451.956-2026-05-c81e0f1a0cd762ef91263d508b9e7343-1200x630.jpg
Spread the love


होमफोटोधर्म

सोना मिलना शुभ होता है या अशुभ? जानें सोने के खोने और मिलने के पीछे छिपे संकेत

Last Updated:

Gold Finding or Losing Astrology Tips: रास्ते में कभी कभार अचानक से सोना यानी गोल्ड मिल जाता है तो चेहरे पर खुशी आ जाती है. वहीं जब सोना खो जाता है तो बहुत दुख होता है क्योंकि सोने के भाव दिन पर दिन बढ़ते जा रहे हैं और आम नागरिक की पहुंच से दूर होता जा रहा है. ज्योतिष शास्त्र में सोने का खोने और अचानक से मिलने का जीवन पर विशेष प्रभाव पड़ता है. आइए जानते हैं इसके बारे में खास बातें…

Gold Finding or Losing Astrology Tips: भारतीय परंपरा में गोल्ड यानी सोना का विशेष स्थान है. अब तो अमेरिका-ईरान के बीच चल रही जंग की वजह से सोने की चमक लगातार बढ़ती जा रही है. सोना केवल एक धातु नहीं है बल्कि भारतीय संस्कृति में यह देवी लक्ष्मी की कृपा का प्रतीक माना जाता है. साथ ही सोने का संबंध देवताओं के गुरु बृहस्पति से भी माना जाता है, सोना धारण करने से कुंडली में गुरु ग्रह की स्थिति मजबूत होती है. यही कारण है कि धार्मिक ग्रंथों में सोने से संबंधित हर पहलू को विशेष महत्व दिया गया है. इसीलिए सोने की मांग कभी कम नहीं होती. लेकिन क्या आपको पता है कि सोना का मिलना या फिर खो देना का आपके जीवन पर प्रभाव पड़ता है. शगुन शास्त्र के अनुसार, सोने का खोना या मिलना सामान्य घटनाएं नहीं मानी जातीं, बल्कि भविष्य में घटित होने वाली घटनाओं का संकेत माना जाता है. आइए जानते हैं सोने का मिलना या खोने का जीवन पर क्या प्रभाव पड़ता है…

सबसे पहले बात करते हैं कि सोना खोने का क्या अर्थ होता है. शगुन शास्त्र के अनुसार, अगर किसी व्यक्ति से अचानक सोना खो जाता है तो इसे साधारण लापरवाही नहीं बल्कि भविष्य में आने वाली कठिनाइयों का संकेत माना जाता है. चूंकि सोना देवी लक्ष्मी का प्रतीक है, इसलिए ऐसा माना जाता है कि जीवन में इसे खोने से आर्थिक तंगी, धन हानि, काम में बाधाएं या मानसिक कष्ट जैसी स्थितियां उत्पन्न हो सकती हैं. यानी, कुछ लोग इसे अशुभ संकेत मानते हैं, क्योंकि इससे धन और समृद्धि में गिरावट आ सकती है.

दूसरी ओर कई लोग मानते हैं कि सड़क पर सोना मिलना बहुत शुभ होता है. लेकिन शगुन शास्त्र की दृष्टि से यह हमेशा शुभ नहीं होता. कहा जाता है कि बिना किसी प्रयास के मिला सोना कभी-कभी नकारात्मक ऊर्जा या किसी और के दुर्भाग्य का परिणाम हो सकता है. माना जाता है कि खोई हुई वस्तु में उसे खोने वाले व्यक्ति की भावनाएं, चिंता, पीड़ा आदि समाहित होती हैं. ऐसा माना जाता है कि सड़क पर मिले सोना का घर पर लाना और अपने पास रखना अनावश्यक समस्याओं, झगड़ों या मन की शांति भंग करने वाली स्थितियों को जन्म दे सकता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

हालांकि, हर परिस्थिति में सोना मिलना हमेशा बुरा नहीं होता. खासकर अगर आपको मंदिर, पूजा स्थल, त्योहार, शुभ समारोह जैसे धार्मिक या शुभ अवसरों पर सोना मिले तो कुछ लोग इसे शुभ संकेत मानते हैं. हालांकि, इस बारे में निर्णय लेते समय सावधानी बरतनी चाहिए. अगर संभव हो सके तो जिसका सोना खोया है, उस तक पहुंचाने की कोशिश करें.

सोना खो जाने या मिल जाने पर क्या करना चाहिए? धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, अगर आपका सोना खो गया है तो चिंता में बैठने के बजाय, श्रद्धापूर्वक ईश्वर से प्रार्थना करना और मन को शांत रखना बेहतर है. कहा जाता है कि जितना संभव हो उतना दान करना और गरीबों की मदद करना शुभ होता है. ऐसा माना जाता है कि इससे ना केवल हानि का दर्द कम होता है, बल्कि ईश्वरीय कृपा भी प्राप्त होती है.

अगर आपको सड़क पर, बाज़ार में या कहीं भी सोना मिले, तो सबसे पहले याद रखें कि यह किसी की खोई हुई चीज है, यह आपकी नहीं है. आपको यथासंभव इसके असली मालिक को खोजने की कोशिश करनी चाहिए. आप आसपास पूछताछ कर सकते हैं, अधिकारियों को सूचित कर सकते हैं आदि. अगर मालिक को खोजना बिल्कुल असंभव हो, तो शगुन शास्त्र कहता है कि सोने को अपने पास रखने के बजाय, इसे किसी मंदिर या धार्मिक स्थल पर दान करना बेहतर है. ऐसा माना जाता है कि ऐसा करने से आप पर दुर्भाग्य या नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव नहीं पड़ेगा.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks