Last Updated:
साल 2026 में भारतीय बॉक्स ऑफिस पर हॉलीवुड फिल्मों का जबरदस्त दबदबा देखने को मिल रहा है. इस साल की टॉप 5 ओपनर्स में ‘द डेविल वियर्स प्राडा 2’ नंबर 1 के पायदान पर काबिज है, जिसने फैशन के दीवानों को सिनेमाघरों तक खींच लिया है. वहीं, किंग ऑफ पॉप की बायोपिक ‘माइकल’ का भी बॉक्स ऑफिस पर डंका बज रहा है. इसके साथ ही ‘प्रोजेक्ट हेल मैरी’ और ‘द ममी’ जैसी फिल्मों ने भी भारतीय बाजार में अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराकर कमाई के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं.

नई दिल्ली. साल 2026 में भारतीय बॉक्स ऑफिस पर हॉलीवुड का बोलबाला देखने को मिल रहा है, जहां ‘द डेविल वियर्स प्राडा 2’ से लेकर ‘माइकल’ तक की फिल्मों ने शानदार ओपनिंग की है. फैशन की दुनिया का ड्रामा और पॉप आइकन की बायोपिक ने दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाबी हासिल की. इन पांच सबसे बड़ी ओपनर्स ने साबित कर दिया है कि भारतीय बाजार में हॉलीवुड की फिल्मों के लिए दीवानगी बढ़ती जा रही है, जो कमाई के मामले में नए रिकॉर्ड कायम कर रही हैं.

द डेविल्स वियर्स प्राडा 2: मेरिल स्ट्रीप और ऐनी हैथवे की ब्लॉकबस्टर हॉलीवुड फिल्म द डेविल वियर्स प्राडा 2 (The Devil Wears Prada 2) का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर शानदार आगाज हुआ है. फैशन जगत पर बनी इस मोस्ट अवेटेड ड्रामा फिल्म को देखने के लिए पहले ही दिन देशभर के सिनेमाघरों में दर्शकों की जमकर भीड़ जुटी.

ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने शुक्रवार को महज 1644 शो के जरिए 3.80 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है. अगर इसमें गुरुवार को हुए पेड प्रिव्यू के आंकड़ों को भी जोड़ दिया जाए, तो भारत में फिल्म की कुल नेट कमाई अब तक 5.50 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है. वहीं, फिल्म की कुल ग्रॉस कमाई का आंकड़ा 6.57 करोड़ रुपये बताया जा रहा है.
Add News18 as
Preferred Source on Google

माइकल: एंटोनी फूक्वा के निर्देशन में बनी यह फिल्म किंग ऑफ पॉप माइकल जैक्सन की पेचीदा जिंदगी और उनके संगीतमय सफर को पर्दे पर उतारती है. जाफर जैक्सन अभिनीत इस बायोग्राफिकल म्यूजिक ड्रामा को भारतीय दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिला है. फिल्म ने भारत में अपनी रिलीज के पहले दिन 5.4 करोड़ रुपये का शानदार नेट कलेक्शन दर्ज किया है. माइकल जैक्सन की दीवानगी का असर बॉक्स ऑफिस के इन मजबूत आंकड़ों में साफ नजर आ रहा है.

प्रोजेक्ट हेल मैरी: एंड्रयू वीयर के मशहूर उपन्यास पर आधारित इस स्पेस-सर्वाइवल एडवेंचर का निर्देशन फिल लॉर्ड और क्रिस्टोफर मिलर की जोड़ी ने किया है. फिल्म की कहानी एक अकेले अंतरिक्ष यात्री के इर्द-गिर्द घूमती है, जो पृथ्वी को बचाने की जद्दोजहद में जुटा है. देरी से रिलीज होने और सीमित स्क्रीन्स मिलने के बावजूद फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत रखी. फिल्म ने पहले दिन 2.25 करोड़ रुपये का बिजनेस किया.

द ममी: मशहूर एडवेंचर-हॉरर फ्रेंचाइजी ‘द ममी’ के नए चैप्टर ने बड़े पर्दे पर वापसी की है. रोमांच और डर के अनोखे मेल वाली इस फिल्म ने भारत में इस जॉनर के शौकीनों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाबी हासिल की. शुरुआती आंकड़ों की बात करें तो फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 1.7 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. हॉरर प्रेमियों के बीच इस फिल्म को लेकर काफी चर्चा है.

द सुपर मारियो गैलेक्सी मूवी: साल 2026 में रिलीज हुई यह एनिमेटेड फिल्म बच्चों और बड़ों को खूब पसंद आ रही है. ‘द सुपर मारियो गैलेक्सी मूवी’ एक शानदार कॉस्मिक एडवेंचर है, जिसने अपने चहेते प्लम्बर के किरदार के साथ दर्शकों का मनोरंजन किया. भारतीय बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने सधी हुई शुरुआत करते हुए पहले दिन 90 लाख रुपये का नेट कलेक्शन किया है. एनिमेटेड फिल्मों के लिहाज से यह एक अच्छी ओपनिंग मानी जा रही है.
