May 30, 2026
Hrithik-Roshan-Sanjay-khan-2026-01-211b7e58302dadb451d2756ef9b3aa93-16x9.jpg
Spread the love


Last Updated:

Hrithik Roshan Post: ऋतिक रोशन ने संजय खान के जन्मदिन पर भावुक पोस्ट लिखकर उन्हें गाइड, प्रेरणा और प्यार देने वाला बताया, साथ ही सुजैन की दिवंगत मां को भी याद किया और खास यादें साझा कीं.

Hrithik Roshan Sanjay

ऋतिक रोशन अपने खास पलों को अक्सर सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं. एक्स वाइफ सुजैन खान के पिता और फिल्ममेकर संजय खान के जन्मदिन पर उन्होंने प्यारा पोस्ट किया, जिसमें वह बेहद भावुक नजर आए. पोस्ट में ऋतिक ने उनको न केवल गाइड, प्रेरणा बल्कि बिना शर्त प्यार देने वाला इंसान बताया.

Hrithik Roshan Sanja

ऋतिक रोशन ने यादें शेयर कीं और सुजैन की दिवंगत मां को भी याद किया. ऋतिक ने लिखा कि उन्होंने हमेशा खास महसूस कराया. ऋतिक ने बताया, “बचपन में पहली मुलाकात पर आपने कहा था, तुम्हारा नाम एच से शुरू होता है. इसका मतलब है कि तुम बड़ी सफलता के लिए बने हो मेरे बेटे.”

Hrithik Roshan

ऋतिक ने बताया कि उन्होंने इस बात पर विश्वास किया क्योंकि यह एक पिता ने कहा था. ऋतिक ने एक और किस्सा साझा करते हुए संजय की खास सलाह का जिक्र करते हुए लिखा, “एक्टिंग करियर के शुरुआती दिनों में जब मैं शूट को लेकर नर्वस रहता था, तो आपने खास सलाह दी थी, जो मुझे आज भी याद है.”

Add News18 as
Preferred Source on Google

Hrithik Roshan S

ऋतिक रोशन ने लिखा, “आपने कहा था हर शॉट से पहले जब क्लैप चेहरे को ढकती है, खुद को संभालो, मुस्कुराओ और धीरे से कहो ‘मैजिक टाइम’ और फिर गहरी सांस लेते हुए सब चिंता छोड़ दो.”

Hrithik Roshan

ऋतिक रोशन ने बताया कि वह आज भी इस सलाह को मानते हैं और शूट के दौरान ऐसा ही करते हैं. ऋतिक ने कहा, “आपकी सलाह हर बार जादू की तरह काम करती है. आप भारतीय टेलीविजन के पायनियर हैं.”

Hrithik Roshan Sanjay

ऋतिक रोशन ने आगे लिखा, “इंटरनेट से पहले ‘टीपू सुल्तान’ जैसे अच्छी तरह रिसर्च किए गए ऐतिहासिक शो बनाकर आपने टीवी के स्टैंडर्ड ऊंचे कर दिए. यह शो आज भी कई लोगों का पसंदीदा है. आपके हिम्मत और इरादे को कोई नहीं रोक सकता, आपने मौत को भी चकमा देकर आगे बढ़ना जारी रखा.”

Hrithik Roshan Sanjay

पोस्ट में ऋतिक ने कामना की कि वह अगले 100 साल तक मार्गदर्शक बने रहें. उन्होंने लिखा, “हम आपसे प्यार करते हैं. जन्मदिन मुबारक हो पापा.” साथ ही दिवंगत सास को भी याद किया और लिखा, “आपसे प्यार और बहुत मिस करते हैं मां.”

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

एक्स वाइफ सुजैन के पिता संजय खान के जन्मदिन पर इमोशनल हुए ऋतिक, लिखा पोस्ट



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks