August 1, 2026
salim-khan-5-2025-12-aa9366022921d146d1fe49c0170c3985-16x9.jpg
Spread the love


Last Updated:

Salim Khan latest Health Updates: सलीम खान का लेटेस्ट हेल्थ अपटेड सामने आया है. उनका इलाज कर रहे डॉ. जलील पारकर ने उनकी सेहत के बारे में जानकारी दी. उन्होंने बताया कि उन्हें मिनिमल ब्रेन हेमरेज हुआ था, जिसके इलाज के लिए आज एक छोटी सा मेडिकल प्रोसीजर हुआ, जो सफल रहा. फिलहाल वे वेंटिलेटर पर हैं, लेकिन डॉक्टरों ने उम्मीद जताई है कि कल तक उन्हें वेंटिलेटर से हटा दिया जाएगा. परिवार और फैंस उनकी जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं.

ख़बरें फटाफट

सलीम खान की तबीयत में सुधार, डॉक्टर ने कहा- कल तक वेंटिलेटर हटाने की उम्मीदZoom

सलीम खान के फैंस उनके लिए दुआ मांग रहे हैं.

नई दिल्ली. ‘शोले’, ‘जंजीर’ और ‘दीवार’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में देने वाले दिग्गज पटकथा लेखक सलीम खान के सेहत को एक बड़ा अपडेट सामने आया है. जिसके बाद परिवार और फैंस ने राहत की सांस ली है. 90 साल के दिग्गज पटकथा लेखक सलीम खान की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था. मंगलवार (17 फरवरी 2026) सुबह 8:30 बजे उनके फैमिली डॉक्टर डॉ. संदीप चोपड़ा ने उन्हें इमरजेंसी में लाया. शुरुआत में हाई बीपी और दिमाग में मामूली ब्लीडिंग की वजह से उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया. फिर खबरें आईं कि उन्हें वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया गया. हाल ही सलीम खान का इलाज कर रहे डॉ. जलील पारकर ने मीडिया से बातचीत में उनका लेटेस्ट हेल्थ अपडेट दिया और बताया कि अभी वह पहले से बेहतर हैं और कल तक उन्हें वेंटिलेटर से हटाने की उम्मीद है.

सलीम खान के लेटेस्ट हेल्थ अपडेट के बाद परिवार और फैंस ने राहत की सांस ली है. डॉ. जलील पारकर ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि उन्हें मिनिमल ब्रेन हेमरेज हुआ था.

आज सुबह कौन सी हुई सर्जरी?

डॉक्टर में बताया, उन्होंने बताया, ‘आज सुबह एक छोटा-सा मेडिकल प्रोसीजर (DSA – Digital Subtraction Angiography) किया गया, जो सफल रही. कोई बड़ी सर्जरी नहीं हुई. वे ठीक हैं और स्थिर हैं लेकिन अभी वेंटिलेटर पर हैं. कल तक उम्मीद है कि वेंटिलेटर हटा लिया जाएगा. उनकी उम्र को देखते हुए रिकवरी में ज्यादा समय लगेगा.’

सलीम खान स्थिर हैं: डॉक्टर

उन्होंने बताया कि भर्ती होने पर ब्लड प्रेशर हाई था और कुछ ‘झटके’ आ रहे थे, इसलिए तुरंत वेंटिलेटर सपोर्ट दिया गया ताकि हालत नहीं बिगड़े. उन्होंने बताया कि अस्पताल की टीम में न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. विनय चवन, कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. अजीत मेनन, न्यूरोसर्जन डॉ. नितिन डांगे और डॉ. बिनीत अहलूवालिया शामिल हैं. सलीम खान स्थिर हैं लेकिन क्लिनिकल स्थिति पर कड़ी निगरानी है.

View this post on Instagram





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks