June 2, 2026
SONAKSHI-SINHA-2026-06-98271e9b0c139f75a94142919d1c0d9d-1200x675.jpg
Spread the love


Last Updated:

Sonakshi Sinha Birthday: बॉलीवुड में स्टारकिड्स के लिए इंडस्ट्री में एंट्री पाना भले आसान हो, लेकिन अपनी अलग पहचान बनाना उतना ही मुश्किल होता है. कई बार नामी माता-पिता के बच्चे उनके नक्शे कदमों पर चलते हुए फिल्मों में कदम रखते हैं, लेकिन वो अपनी अलग जगह नहीं बना पाते हैं. कई बार किसी एक रोल से पहचान हासिल करने से पहले इन स्टारकिड्स को इंडस्ट्री में सालों तक संघर्ष करना पड़ता है.

नई दिल्ली. सोनाक्षी सिन्हा भी उन सितारों में शामिल हैं, जिन्होंने शानदार शुरुआत तो की, लेकिन करियर में कई उतार-चढ़ाव भी देखे. हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी होने के बावजूद सोनाक्षी को सफलता की राह में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा. आज 2 जून को सोनाक्षी सिन्हा अपना जन्मदिन मना रही हैं. आज एक्ट्रेस 39 साल की हो गई हैं.  (फोटो साभार इंस्टाग्राम aslisona)

सोनाक्षी सिन्हा ने साल 2010 में सलमान खान के साथ फिल्म ‘दबंग’ से बॉलीवुड में कदम रखा. सलमान खान ने ही सोनाक्षी को फिल्मों का रुख करने की सलाह दी थी. एक्ट्रेस ने कहा था कि वो फैशन डिजाइनिंग में करियर बनाना चाहती थीं, लेकिन सलमान के साथ उनकी मुलाकात ने सबकुछ बदलकर रख दिया. (फोटो साभार इंस्टाग्राम aslisona)

भाईजान ने सोनाक्षी को फिल्मों का रुख करने के लिए कहा और उन्होंने ही एक्ट्रेस को लॉन्च किया था. सलमान खान की सलाह पर सोनाक्षी सिन्हा ने कई किलो वजन कम कर खुदरो पूरी तरह ट्रान्सफॉर्म कर लिया था. साल 2010 में भाईजान का हाथ थाम एक्ट्रेस ने फिल्मों में सफल शुरुआत की थी. 22 साल बड़े सलमान के साथ सोनाक्षी की जोड़ी को दर्शकों ने स्वीकार कर लिया था.(फोटो साभार इंस्टाग्राम aslisona)

Add News18 as
Preferred Source on Google

इस एक्शन फिल्म की सफलता के बाद इंडस्ट्री में सोनाक्षी सिन्हा को ‘दबंग गर्ल’ का टाइटल मिला था. इसके बाद उन्होंने राउडी राठौर, सन ऑफ सरदार, दबंग 2 और हॉलिडे जैसी कई सफल फिल्मों में काम किया. एक्ट्रेस ने अपने करियर के दौरान ज्यादातर अपने से बड़े उम्र के हीरो के साथ ही काम किया था. उन्होंने अक्षय कुमार, अजय देवगन और सलमान के साथ करियर में हिट फिल्में दी थीं. (फोटो साभार इंस्टाग्राम aslisona)

शुरुआती सफलता के बाद उनका करियर धीरे-धीरे पटरी से उतरने लगा. शानदार शुरुआत और कई हिट फिल्मों के बाद सोनाक्षी ने लगातार फ्लॉप फिल्में देकर इंडस्ट्री में असफल फिल्मों की झड़ी लगा दी. ‘अकीरा’, ‘नूर’, ‘कलंक’, ‘खानदानी शफाखाना’ और ‘डबल एक्सएल’ जैसी फिल्मों से उन्हें उम्मीदें थीं, लेकिन इनमें से ज्यादातर बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा सकीं. (फोटो साभार इंस्टाग्राम aslisona)

जब सिल्वर स्क्रीन पर सोनाक्षी सिन्हा का करियर डगमगाने लगा तो उन्होंने बड़े पर्दे से ब्रेक लेते हुए ओटीटी का रुख किया. एक्ट्रेस को ओटीटी से एक नया जीवनदान मिला था. साल 2023 में आई क्राइम-थ्रिलर वेब सीरीज ‘दहाड़’ उनके लिए गेम चेंजर साबित हुई. इस सीरीज में उन्होंने पुलिस अधिकारी अंजलि भाटी का किरदार निभाया. (फोटो साभार इंस्टाग्राम aslisona)

पहली फिल्म में जहां सोनाक्षी सिन्हा ने पुलिस अफसर की पत्नी का किरदार अदा किया था. वहीं पहली वेब सीरीज में सोनाक्षी ने पुलिस अफसर का रोल अदा किया था. उन्होंने वर्दी पहनकर पर्दे पर ‘दहाड़’ लगाई थी. इस सीरीज में सोनाक्षी सिन्हा के अभिनय ने खूब वाहवाही बटोरी थी. (फोटो साभार इंस्टाग्राम aslisona)

ओटीटी पर सोनाक्षी सिन्हा को नई पहचान मिली. एक्ट्रेस के लिए ओटीटी वरदान साबित हुआ. हाल ही में उनकी फिल्म ‘सिस्टम’ रिलीज हुई. सोनाक्षी सिन्हा, ज्योतिका और आशुतोष गोवारिकर स्टारर कोर्टरूम ड्रामा अमेजन प्राइम वीडियो पर नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है. (फोटो साभार इंस्टाग्राम aslisona)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks